आईपीएल 2025 में सीएसके के लिए धमाल मचा चुके स्टार गेंदबाज खलील अहमद अब काउंटी खेलते हुए नजर आएंगे। 27 साल के तेज गेंदबाज खलील ने एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब के साथ डील की है जिसके तहत को साल 2025-26 में काउंटी चैंपियनशिप और वनडे कप में खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे। सामने आ रही जानकारी के अनुसार खलील 29 जून को टीम के साथ अपना पहला मुकाबला खेल सकते हैं जो कि यॉर्कशायर के खिलाफ होगा। इस बात की जानकारी एसेक्स क्रिकेट के सोशल मीडिया हैंडल से साझा की गई है।
खलील का रिएक्शन भी आया सामने
एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब से जुड़ने के बाद खलील अहमद का पहला रिएक्शन भी सामने आ गया है। उन्होंने इसे लेकर कहा, “मैं एसेक्स के साथ जुड़कर काफी उत्साहित हूं। मैंने इस क्लब के इतिहास के बारे में काफी कुछ सुना है और इसके साथ जुड़कर मैं काफी खुश हूं। टीम के साथ मैं एक इम्पैक्ट डालने की पूरी कोशिश करूंगा। मैं चेम्सफोर्ड में खेलने के लिए भी काफी उत्साहित हूं, साथ ही लॉयल एसेक्स मेंबर्स और फैंस से मिलने के लिए भी बेताब हूं।”
आईपीएल 2025 में किया था शानदार प्रदर्शन
खलील अहमद हाल ही में सीएसके के लिए आईपीएल 2025 में खेलते हुए नजर आए थे। उन्होंने इस सीजन के 14 मैचों 15 विकेट हासिल किए। इसके अलावा वो हाल ही में इंडिया ए के साथ इंग्लैंड के दौरे पर भी गए थे जहां उन्होंने गेंदबाजी से कहर बरपाया था। इंग्लैंड लायंस के खिलाफ मुकाबले की पहली पारी में उन्होंने 4 विकेट हासिल किए थे।
काउंटी की राह पर निकले युवा भारतीय खिलाड़ी
इस साल काउंटी क्रिकेट में डील पक्की करने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं खलील अहमद। उनसे पहले रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा और ईशान किशन भी काउंटी में अपना जलवा दिखा रहे हैं। गायकवाड़ यॉर्कशायर के लिए खेल रहे हैं तो वहीं तिलक हैम्पशायर के लिए जलवा बिखेर रहे हैं। ईशान किशन ने भी नॉटिंघमशायर के लिए पहले ही मैच में 82 रनों की पारी खेली थी।
ये भी पढ़िए- RCB के स्टार गेंदबाज पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप, दर्ज हुई FIR तो CM ऑफिस तक पहुंचा मामला
संबंधित खबरें
VIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
4 hrs agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
5 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
5 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
5 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
5 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
6 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
7 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
7 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines