Cristiano Ronaldo YouTube Channel: पुर्तगाल के फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने यूट्यूब पर आते ही तहलका मचाना शुरू कर दिया है। रोनाल्डो के यूट्यूब चैनल ‘यूआर क्रिस्टियानो’ ने महज 24 घंटे के अंदर 23 मिलियन सब्सक्राइबर का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही उन्होंने एक के बाद एक कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। अब रोनाल्डो ने यूट्यूब पर मिस्टर बीस्ट का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
सबसे तेज 20 मिलियन सब्सक्राइबर का रिकॉर्ड
रोनाल्डो ‘UR Cristiano’ यूट्यूब चैनल के जरिए सबसे तेज 20 मिलियन सब्सक्राइबर तक पहुंचने वाले पहले यूट्यूबर बन गए। उन्होंने चैनल लॉन्च के बाद 24 घंटे से भी कम समय में यह कीर्तिमान रचा।
यूट्यूब पर सबसे तेज 20 मिलियन सब्सक्राइबर हासिल करने का रिकॉर्ड पहले मिस्टर बीस्ट के नाम दर्ज था। मिस्टर बीस्ट के नाम से मशहूर जिमी डॉनल्डसन ने यूट्यूब चैनल लॉन्च करने के दो साल में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। अब रोनाल्डो उनसे इस मामले में आगे निकल गए हैं।
12 घंटे में मिला डायमंड प्ले बटन
रोनाल्डो को इसके साथ ही यूट्यूब की ओर से धड़ाधड़ अवॉर्ड मिल रहे हैं। उन्होंने महज 22 मिनट में सिल्वर, 90 मिनट में गोल्डन और 12 घंटे में डायमंड प्ले बटन मिल गया है। बता दें कि यूट्यूब की ओर से सिल्वर प्ले 1 लाख सब्सक्राइबर, गोल्ड प्ले 1 मिलियन यानी 10 लाख और डायमंड प्ले बटन 10 मिलियन यानी 1 करोड़ सब्सक्राइबर हासिल करने पर मिलता है। रोनाल्डो ने यूट्यूब की ओर से ये अवॉर्ड मिलने के बाद इस खुशी को बेटियों के साथ साझा किया। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह बेटियों के सामने यूट्यूब प्ले बटन दिखाते नजर आ रहे हैं। जिसे देख बेटियां खुशी से फूली नहीं समातीं। अब तक रोनाल्डो के चैनल पर 19 वीडियो पोस्ट हो चुके हैं।
ये भी पढ़ें: क्रिस्टियानो रोनाल्डो के यूट्यूब चैनल ने किया बड़ा धमाका, लॉन्च होते ही बनाया बड़ा रिकॉर्ड
कितनी होगी कमाई?
रिपोर्ट्स के अनुसार, यूट्यूबर को 1 मिलियन (10 लाख) व्यूज पर करीब 6 हजार डॉलर (करीब 5 लाख रुपये) दिए जाते हैं। उनकी ये कमाई वीडियो के दौरान आने वाले विज्ञापनों से होती है। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि रोनाल्डो एक दिन में करीब 300,000 डॉलर यानी 2.51 करोड़ रुपये की कमाई कर चुके हैं।
ये भी पढ़ें: क्या केएल राहुल ने किया संन्यास का ऐलान? सामने आई वायरल पोस्ट की सच्चाई
मिस्टर बीस्ट हैं सबसे पॉपुलर
यूट्यूब पर सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर का रिकॉर्ड मिस्टर बीस्ट के नाम दर्ज है। उनके पास 311 मिलियन (31 करोड़ से ज्यादा) सब्सक्राइबर हैं। उन्होंने हाल ही में टी-सीरीज का रिकॉर्ड तोड़ा था। टी-सीरीज के पास 272 मिलियन सब्सक्राइबर का आंकड़ा है, लेकिन जिस तरह से रोनाल्डो की पॉपुलेरिटी बढ़ रही है, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे आने वाले दिनों में सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए नंबर-1 बन जाएंगे।
संबंधित खबरें
शास्त्री ने इमरान खान के समर्थन में उठाई आवाज, पाक सरकार के रवैये पर भड़के
11 mins agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
18 mins agoIND vs WI: पहले टी20 में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
27 mins agoवैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं मिला 4 मैच में मौका? गंभीर ने बताई अंदर की बात
58 mins agoVIDEO: क्रिकेट इतिहास में पहली बार, वाइड बॉल सीधे गई बाउंड्री पार
1 hr ago6 अक्टूबर को एक ही दिन वनडे और T20 मैच खेलेगी भारतीय टीम
1 hr ago3 साल बाद ईशान किशन की हो सकती है टेस्ट टीम में वापसी, बड़ा अपडेट आया सामने
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए एक साथ 4 स्क्वॉड का होगा ऐलान, टीम इंडिया सिलेक्शन म
2 hrs agoन्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत ने BCCI से की बड़ी मांग
3 hrs agoहांगकांग सिक्सेस के लिए टीम इंडिया का ऐलान, भुवनेश्वर कुमार को मिली कप्तानी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines