Zim Afro T10: आईपीएल में इस साल रिंकू सिंह का जलवा देखने को मिला था। पांच गेंदों में लगातार पांच छक्के अभी क्रिकेट प्रेमियों को याद हैं। कुछ ऐसा ही नजारा जिम्बाब्वे में खेले जा रहे जिम एफ्रो टी-10 टूर्नामेंट में देखने को मिला है। जहां डोनोवन फरेरा ने इंडियन बैटर रिंकू सिंह की याद दिला दी। रिंकू की तरह फरेरा ने भी पांच गेंदों में लगातार पांच छक्के लगाए, जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
आखिरी ओवर में की ताबड़तोड़ बैटिंग
दरअसल, एफ्रो टी-10 टूर्नामेंट में केपटाउन सैम्प और हरारे हरिकेन्स के बीच खेले गए मुकाबले में हरारे हरिकेन्स बल्लेबाज डोनोवन फरेरा ने आखिरी ओवर में ताबड़तोड़ बैटिंग की। फरेरा ने इस मैच में 33 गेदों में 87 रनों की जोरदार पारी खेली। जहां उन्होंने केपटाउन सैम्प गेंदबाज करीम जानत के ओवर में पांच गेंदों पर जबरदस्त पांच छक्के लगाए। फरेरा की शानदार बल्लेबाजी के दम पर हरारे हरिकेन्स ने 10 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 115 रनों का शानदार स्कोर खड़ा किया।
https://twitter.com/AAHD05/status/1683905469532733458?s=20
सुपर ओवर तक गया मैच
एफ्रो टी-10 में केपटाउन सैम्प और हरारे हरिकेन्स के बीच खेला गया मुकाबला आखिरी ओवर तक गया। पहले बैटिंग करते हुए हरारे हरिकेन्स ने 115 रनों का स्कोर खड़ा किय। जिसके के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी केपटाउन सैम्प की टीम ने भी 10 ओवर में 115 रन ही बनाए। आखिरी ओवर में इंडियन श्रीसंत ने आठ रन नहीं बनने दिए ऐसे में मुकाबला सुपर ओवर तक पहुंच गया।
हालांकि सुपर ओवर में केपटाउन सैम्प ने महज 7 रन बनाए। जिसके बाद हरारे हरिकेन्स ने 5 गेंद में 8 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। लेकिन यह मुकाबला डोनोवन फरेरा की बैटिंग की वजह से याद किया जा रहा है।
रिंकू सिंह ने लगाए थे पांच छक्के
बता दें कि इस साल हुए आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स के बैटर रिंकू सिंह ने गुजरात टाइटन्स के गेंदबाज यश दयाल के ओवर में पांच गेंदों में लगातार पांच छक्के लगाकर अपनी टीम को एक रोमांचक जीत दिलाई थी। जिसके बाद से ही वह सोशल मीडिया पर फेमस हो गए थे।
संबंधित खबरें
IND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
32 mins agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
58 mins agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
1 hr agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
1 hr agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
2 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
4 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines