Zim Afro T10 2023: टीम इंडिया से संन्यास ले चुके यूसुफ पठान ने जिम्ब्बावे में खेली जा रही ज़िम एफ्रो टी10 2023 में बल्ले से तबाही मचा दी है। इस लीग में वह जॉबर्ग बफेलो की तरफ से खेल रहे हैं। 28 जुलाई को डरबन कलंदर्स टीम के खिलाफ उन्होंने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए 26 गेंद पर 80 रन ठोक दिए। इस तूफानी पारी के दम पर उन्होंने अपनी टीम को 6 विकेट से जीत दिलाई।
https://twitter.com/CricCrazyJohns/status/1684943844859842562?s=20
दरअसल, पहले खेलते हुए डरबन कलंदर्स ने 10 ओवर में 4 विकेट खोकर 141 रनों का पहाड़ जैसा टारगेट सेट किया था। कलंदर्स के लिए आंद्रे फ्लेचर ने 14 गेंद पर 39 रनों की तूफानी पारी खेली, इसके अलावा 12 बॉल पर आसिफ अली 32 रनों की योगदान दिया। अंत में निक वेल्च ने 9 गेंद पर 24 रन ठोके और टीम को 140 तक पहुंचा दिया।
https://twitter.com/ZimAfroT10/status/1684941319700131840?s=20
यूसुफ पठान ने पलट दिया मैच
जॉबर्ग बफेलो की टीम ने 141 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए दूसरे ही ओवर में पहला विकेट गंवा दिया। हफीज 8 गेंद पर 17 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद टॉम बैंटन भी 4 रन बनाकर चलते बने। फिर विल समीद भी 16 रन बनाकर आउट हो गए। यहां से जॉबर्ग बफेलो मैच से बाहर हो गई थी। लेकिन चौथे नंबर पर बैटिंग करने आए यूसुफ पठान ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 26 गेंद पर 80 रन ठोक मैच पलट दिया और अपनी टीम को रोमांचक जीत दिलाई।
https://twitter.com/ZimAfroT10/status/1684941955313352704?s=20
पठान ने ठोके 9 छक्के और 4 चौके
यूसुफ पठान ने जीत का जिम्मा अपने कंधों पर उठाया और 4 चौके-6 छक्कों की मदद से 80 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने मैदान के चारों तरफ शॉट खेले। आखिरी ओवर में जीत के लिए 20 रनों की दरकार थी, इस ओवर में पठान ने 2 छक्के और 2 चौके लगाकर टीम को जीत दिलाई।
संबंधित खबरें
IPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
21 mins agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
39 mins agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
1 hr agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
2 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
2 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
3 hrs agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines