Zim Afro T10 2023: जिम्बाब्वे टीम के स्टार आलराउंडर सिकंदर रजा इन दिनों जबरदस्त फॉर्म में हैं। उनका बल्ला आग उगल रहा है। वनडे विश्वकप के लिए हाल में खेले गए क्वालीफायर्स में गेंद-बल्ले से धमाल मचाने वाले रजा ने ‘ज़िम एफ्रो टी10 2023’ ने भी अपने फॉर्म को जारी रखा। उन्होंने इस लीग के 12वें मुकाबले में 21 गेंद पर 70 रनों की विस्फोटक पारी खेली और अपनी टीम को 7 विकेट से जीत दिलाई।
उथप्पा और एविन लुईस ने खेली थी तूफानी पारी
दरअसल, ‘ज़िम एफ्रो टी10 2023 के 12वें मुकाबले में बुलावायो ब्रेव्स बनाम हरारे हरिकेन्स की टीमें आमने-सामने थीं। इस मैच में हरारे की टीम ने पहले खेलते हुए 10 ओवर में 4 विकेट खोकर 134 रनों का बड़ा टारगेट सेट किया था। रॉबिन उथप्पा 32 और एविन लुईस की 49 रनों की पारी के दम पर हरारे 134 रनों तक पहुंचे में सफल हुई थी। हालांकि इसके बाद भी उसे हार झेलनी पड़ी।
सिकंदर रजा ने खेली कप्तानी पारी
सिंकदर रजा ने 21 गेंद पर 70 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने 21 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके और 6 छक्के लगाए। रजा ने क्रीज पर आते ही बेखौफ बल्लेबाजी का नजारा पेश किया और हरारे हरिकेंस के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की। तीसरे नंबर पर बैटिंग करते हुए इस लीग की सबसे तेज फिफ्टी बनाई है। वह 70 रन बनाकर आउट हुए, जब वह पवेलियन लौटे तब तक जीत की पटकथा लिख चुके थे।
मैच का लेखा जोखा
जिम्बाब्वे में खेली जा रही टी 10 लीग ‘Zim Afro T10 2023’ का 12वां मुकाबला बुलावायो ब्रेव्स बनाम हरारे हरिकेन्स के बीच खेला गया, जिसमें बुलावायो की टीम ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। पहले बैटिंग करते हुए हरारे की टीम ने 10 ओवर मे 4 विकेट खोकर 134 रन बनाए थे। 135 रनों के टारगेट के जवाब में बुलावायो ब्रेव्स ने 9.1 ओवर में जीत दर्ज कर ली।
संबंधित खबरें
IND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
32 mins agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
58 mins agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
1 hr agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
1 hr agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
2 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
4 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines