Year Ender 2025: भारत और पाकिस्तान 22 गज की पिच पर आमने-सामने हों और विवाद खड़ा ना हो ऐसा कैसे हो सकता है. साल 2025 में कई मौके आए जब यह दोनों देश एक-दूसरे के खिलाफ खेलते हुए दिखाई दिए. चैंपियंस ट्रॉफी से लेकर एशिया कप 2025 तक में भारत-पाकिस्तान के बीच कई रोमांचक मुकाबले खेले गए.
बल्ले और गेंद की जंग के बीच मैदान पर दोनों टीमों के प्लेयर्स कई बार एक-दूसरे से भिड़ते हुए भी नजर आए. आइए आपको बताते हैं क्रिकेट की फील्ड पर भारत-पाकिस्तान के बीच साल 2025 में हुए 10 बड़े विवाद, जिसने जमकर सुर्खियां बटोरीं.
नो हैंडशेक विवाद
क्रिकेट के इतिहास में पहली बार ऐसा देखने को मिला जब भारत और पाकिस्तान के कप्तान ने एक-दूसरे से हाथ नहीं मिलाया. एशिया कप से शुरू हुआ विवाद महिला वनडे विश्व कप तक चला. वहीं, अंडर-19 मैचों में भी दोनों देशों के कप्तान और प्लेयर्स ने हैंडशेक नहीं किया.
ये भी पढ़ें: Year Ender 2025: इन 10 मैचों ने पार की रोमांच की सारी हदें, 2025 में गूगल पर सबसे ज्यादा किए गए सर्च
एशिया कप ट्रॉफी पर विवाद
टीम इंडिया ने पाकिस्तान को फाइनल में हराते हुए एशिया कप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. हालांकि, भारतीय टीम ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद नकवी इंडियन प्लेयर्स के मेडल और ट्रॉफी को लेकर रफू-चक्कर हो गए. बीसीसीआई ने एशियन क्रिकेट काउंसिल से भी मोहसिन नकवी की शिकायत की थी.
चैंपियंस ट्रॉफी के वेन्यू पर विवाद
भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान जाने से साफ मना कर दिया था. इसके बाद पीसीबी वेन्यू ना बदलने की जिद पर अड़ गया था. हालांकि, आईसीसी की दखल के बाद टूर्नामेंट का आयोजन हाइब्रिड मॉडल में किया गया और भारतीय टीम ने अपने मैच दुबई में खेले.
हैरिस रऊफ का विवादित इशारा
एशिया कप 2025 में हैरिस रऊफ विकेट लेने के लिए विवादित इशारा करते हुए दिखाई दिए थे. रऊफ अपने इशारे से यह दिखाना चाहते थे कि पाकिस्तान ने भारत के 6 फाइटर जेट गिराए थे. बुमराह ने भी पाकिस्तानी बल्लेबाज को आउट करते हुए रऊफ के इशारा का मुहंतोड़ जवाब दिया था.
साहिबजादा फरहान का गन सेलिब्रेशन
एशिया कप में भारत के खिलाफ अर्धशतक जमाने के बाद पाकिस्तान के बल्लेबाज साहिबजादा फरहान भारतीय ड्रेसिंग रूम की तरफ देखते हुए गन सेलिब्रेशन करते हुए दिखाई दिए थे. आईसीसी ने फरहान के खिलाफ एक्शन लेते हुए उन पर जुर्माना भी लगाया था.
महिला वर्ल्ड कप में टॉस विवाद
महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले में टॉस को लेकर बड़ी चूक सामने आई थी. दरअसल, पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने टॉस के वक्त टेल्स कॉल किया, लेकिन आया हेड्स. हालांकि, इसके बावजूद मैच रेफरी ने पाकिस्तान को टॉस जीता दिया. चौंकाने वाली बात यह रही कि फातिमा सना ने भी सच्चाई नहीं बताई थी.
अभिषेक-रऊफ की लड़ाई
एशिया कप के दौरान अभिषेक शर्मा और हैरिस रऊफ के बीच मैच के दौरान तीखी बहस देखने को मिली. दोनों के बीच विवाद इस कदर बढ़ गया कि अंपायर्स को बीच-बचाव करने के लिए आना पड़ा. दरअसल, बाउंसर फेंकने के बाद रऊफ अभिषेक से कुछ कहते हुए दिखाई दिए थे जिस पर टीम इंडिया का बल्लेबाज भड़क पड़ा था.
पीओके ट्रॉफी टूर बैन
चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पीसीबी ने ट्रॉफी को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में भी भेजना का फैसला लिया था. हालांकि, इस पर बीसीसीआई ने आईसीसी के सामने कड़ी नाराजगी जाहिर की थी. इसके बाद पीसीबी को को इस इलाके में ट्रॉफी टूर कैंसिल करना पड़ा था.
मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट पर विवाद
एशिया कप 2025 के दौरान पाकिस्तान टीम ने मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट पर भेदभाव करने का आरोप लगाया था. पड़ोसी मुल्क का कहना था कि नो हैंडशेक विवाद पर मैच रेफरी टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे हैं और भारतीय टीम के खिलाफ कोई एक्शन नहीं ले रहे हैं. हालांकि, आईसीसी ने पाकिस्तान की अपील को रिजेक्ट कर दिया था.
अंडर-19 एशिया कप में भी विवाद
अंडर-19 एशिया कप में भी भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे और फरहान युसूफ ने भी एक-दूसरे की तरफ देखा तक नहीं. ना ही दोनों कप्तानों ने हैंडशेक किया. माना जा रहा है कि यह विवाद आगे भी जारी रहेगा.
संबंधित खबरें
'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
56 mins agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
8 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
9 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
10 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
10 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
11 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
11 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines