Team India: भारतीय क्रिकेट में इस समय एशिया कप 2025 को लेकर ही चर्चा चल रही है। जहां पर कई खिलाड़ियों को टीम में मौका मिलने की खबर आ रही है, तो वहीं कई नामों का पत्ता कट सकता है। टी20 फॉर्मेट में अपना जलवा बिखेर चुके खिलाड़ियों को भी अब मौका मिलना मुश्किल लग रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बल्ले के साथ कमाल करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के लिए भी बुरी खबर आ रही है।
ऋषभ पंत टी20 में रेस से हो सकते हैं बाहर
द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋषभ पंत को भारतीय टीम मैनेजमेंट अब टी20 फॉर्मेट के लिए अपने प्लान में शामिल नहीं कर रही है। भारतीय टीम मैनेजमेंट फिलहाल संजू सैमसन पर निवेश करना चाह रही है। संजू पिछले 1 साल से टी20 टीम का हिस्सा हैं। जहां पर उन्होंने खुद को साबित भी किया है। संजू सैमसन जहां पहली पसंद बनते जा रहे हैं, तो वहीं दूसरी पसंद के रूप में भी अब जीतेश शर्मा का नाम आगे आ रहा है। जिसके कारण ही टीम इंडिया के लिए 76 टी20I मैच खेल चुके पंत अब रेस से बाहर नजर आ रहे हैं। पंत ने 76 मैचों की 66 पारियों में 1209 रन बनाए हैं। जिसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं।
यशस्वी जायसवाल की भी बढ़ सकती हैं मुश्किलें
सिर्फ ऋषभ पंत ही नहीं इसी रिपोर्ट्स के मुताबिक सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भी अब टी20 फॉर्मेट में टीम की प्लान का हिस्सा नहीं है। दरअसल सलामी बल्लेबाज के तौर पर अभिषेक शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया है। जिसके कारण ही वो मौजूदा समय में नंबर 1 टी20 बल्लेबाज भी हैं। ऐसे में अभिषेक आगे भी खेलते हुए नजर आएंगे वहीं जायसवाल को फिलहाल मौका मिलना मुश्किल है। जायसवाल ने 23 टी20 मैचों की 22 पारियों में 723 रन बनाए हैं। जिसमें 1 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: ओवल टेस्ट ने रच दिया इतिहास, 13 मिलियन फैंस ने देखा सीरीज का आखिरी दिन
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
4 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
5 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
6 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
6 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
6 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
6 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
7 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
8 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines