WTC Points Table 2024: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच इन दिनों टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। ऑस्ट्रेलिया ने पहला मैच जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। पहला टेस्ट मैच जीतने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया टीम को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप प्वाइंट्स टेबल में और ज्यादा फायदा मिला है। वैसे तो इस मैच से पहले भी ऑस्ट्रेलिया टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर थी लेकिन इस मैच को जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने अपनी स्थिति को काफी ज्यादा मजबूत कर लिया है।
WTC Points Table में टीमों का स्थान
1. ऑस्ट्रेलिया (61.11 प्वाइंट्स)
2. भारत (54.16 प्वाइंट्स)
3. साउथ अफ्रीका (50.0 प्वाइंट्स)
4. न्यूजीलैंड (50.0 प्वाइंट्स)
5. बांग्लादेश (50.0 प्वाइंट्स)
6. पाकिस्तान (36.66 प्वाइंट्स)
पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की जीत और वेस्टइंडीज की हार से इंग्लैंड टीम को फायदा पहुंचा है। इंग्लैंड की टीम अब एक पायदान की बढ़ोतरी के साथ सातवें स्थान पर पहुंच गई है। इससे पहले इंग्लैंड की टीम प्वाइंट्स टेबल में आठवें पायदान पर मौजूद थी। इंग्लैंड के सातवें नंबर पर आने के बाद श्रीलंका की टीम 9वें नंबर पर खिसक गई है। वहीं ऑस्ट्रेलिया की जीत से भारतीय टीम को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
भारतीय टीम अभी भी दूसरे नंबर पर मौजूद है। इसके अलावा वेस्टइंडीज की टीम आठवें पायदान पर खिसक गई है। बाकी टीमों की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। साउथ अफ्रीका की टीम अभी भी तीसरे पायदान पर मौजूद है तो वहीं पाकिस्तान की टीम छठे स्थान पर बनी हुई है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: भारतीय दर्शकों से डरा इंग्लैंड, पूर्व क्रिकेटर ने इंग्लिश टीम को दिया बड़ा सुझाव
भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में बदलेगी WTC Points Table
अब भारत और इंग्लैंड के बीच 25 जनवरी से टेस्ट सीरीज का आगाज होगा। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के नजरिये से ये टेस्ट सीरीज दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है। इस टेस्ट सीरीज को जीतने के साथ टीम इंडिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर आ सकती है।
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
5 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
6 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
6 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
7 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
7 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
8 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
8 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
8 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
9 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines