WTC Final 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून 2023 से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाने वाला है। इस महत्वपूर्ण मैच से पहले टीम इंडिया में एक बड़ा बदलाव हुआ है। दरअसल आईपीएल में अपने प्रदर्शन से सभी को मुरीद बनाने वाले यशस्वी जायसवाल की टीम में एंट्री हो गई है। वे रविवार रात को कप्तान रोहित शर्मा के साथ इंग्लैंड के लिए रवाना भी हो गए हैं। इसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।
इस वजह से टीम में शामिल हुए जायसवाल
आईपीएल 2023 के साथ घरेलू क्रिकेट में अपने बल्ले से तहलका मचाने के बाद 21 साल के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को डब्ल्यूटीसी फाइनल में बतौर रिजर्व खिलाड़ी भारतीय टीम में जगह मिली। पहले स्टैंडबाय खिलाड़ियों की सूची में ऋतुराज गायकवाड़ का नाम था, मगर वे जून में शादी के चलते इसमें भाग नहीं ले पाएंगे। ऐसे में अंतिम समय पर जायसवाल को टीम में शामिल किया गया है।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, इशान किशन (विकेटकीपर), विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मो. शमी, मो. सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट।
स्डैंडबाय खिलाड़ी: ऋतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, मुकेश कुमार
https://twitter.com/ICC/status/1663009974262415360
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम:
पैट कमिंस (c), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी (wk), कैमरन ग्रीन, मार्कस हैरिस, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस (wk), उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, नाथन लियोन, टॉड मर्फी, स्टीव स्मिथ (vc) , मिचेल स्टार्क, डेविड वार्नर
स्टैंडबाय खिलाड़ी: मिच मार्श, मैथ्यू रेनशॉ
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
5 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
6 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
6 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
7 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
7 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
7 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
7 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
8 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
8 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines