नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से शुरू होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल मुकाबले का क्रिकेटप्रेमी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये मुकाबला इंग्लैंड के द ओवल में खेला जाएगा। इस महामुकाबले की तैयारियों में दोनों टीमें जुटी हुई हैं। वहीं पिच भी तैयार कर दी गई है। विकेटकीपर-बल्लेबाज और कमेंटेटर दिनेश कार्तिक ने इस पिच का दीदार कराया है।
कार्तिक ने कराया दीदार
कार्तिक ने ट्वीट कर पिच के तीन फोटो डाले। उन्होंने इसके साथ लिखा- WTC Final के लिए दो दिन बाकी हैं और पिच ऐसी दिखती है। आपकी प्लेइंग इलेवन क्या होने वाली है? कार्तिक के इन फोटोज में पिच फ्रैश लग रही है। इस पर थोड़ी घास भी है।
अश्विन ने जताई चिंता
हालांकि भारत के स्टार गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने पिच के बारे में थोड़ी चिंता जताई। अश्विन ने एक बातचीत में कहा- आपने हमेशा अच्छी पिचें तैयार की हैं, लेकिन आज हमारे कुछ खिलाड़ी अभ्यास पिचों पर चोटिल हो गए। तो क्या यह समान होने जा रही है? अश्विन ने आगे कहा- आज बहुत बाउंस हुआ। आप इस पर स्पिन की उम्मीद नहीं कर सकते। कहा जा रहा है कि फाइनल की पिच पर गेंदबाजों को उछाल मिल सकता है।
कैसी हो सकती है पिच
जानकारी के अनुसार, हाई स्कोरिंग पिच होने के बावजूद यहां गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। हालांकि यह अनुमान लगाना कठिन है कि गेंदबाज आगे रहेंगे या बल्लेबाज, क्योंकि इंग्लैंड का मौसम हमेशा बदलता रहता है। दूसरे शब्दों में पिच गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों को मदद करती है। ऐसे में टॉस का नतीजा अहम होगा।
पहली पारी में बन चुके हैं 903 रन
ओवल ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पहले टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा। ओवल में अब तक 100 से ज्यादा टेस्ट मैच हो चुके हैं। 104 मैचों में पहले बल्लेबाजी 37 मैच जीते गए हैं, जबकि मेहमान टीम ने 23 मैच जीते हैं। कुल 37 मैच ड्रॉ रहे हैं। इस मैदान पर सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम दर्ज है। जिसने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 903 रन बनाए थे। पहली पारी का औसत स्कोर 343 रन है। जबकि दूसरी पारी का औसत 304 रन है।
अंतिम दो दिनों में मिल सकती है स्पिनरों को मदद
मैच के अंतिम दो दिनों में सूखी पिच होने के कारण स्पिनरों को मदद मिलेगी। इस मैदान पर अधिकांश टीमें पहले बल्लेबाजी करने का विकल्प चुनती हैं। कार्तिक इस महामुकाबले के लिए लंदन पहुंच गए हैं। हालांकि वह टीम इंडिया में शामिल नहीं हैं, लेकिन कमेंट्री में उनकी आवाज सुनने को मिल सकती है।
डब्ल्यूटीसी फाइनल 2023 के लिए हिंदी कमेंटेटर:
हरभजन सिंह, सौरव गांगुली, दीप दासगुप्ता, एस. श्रीसंत, जतिन सप्रू
सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री इंग्लिश कमेंट्री करेंगे। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन उनके साथ जुड़ेंगे।
संबंधित खबरें
भारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
6 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
7 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
8 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
9 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
9 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
10 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
11 hrs ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines