WTC Final 2023: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (ICC World Test Championship) का फाइनल मुकाबला 7 जून से खेला जाना है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले इस फाइनल मुकाबले में कुछ ही दिनों का समय बाकी रह गया है। टीम इंडिया के बाद अब ऑस्ट्रेलिया ने अपने स्क्वाड का ऐलान किया है, 2 नए खिलाड़ियों को स्टैंड बाय के रूप में जगह मिली है।
इन बल्लेबाजों के साथ फाइनल खेलेगी ऑस्ट्रेलिया
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए घोषित की गई टीम में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज के रूप में डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा और मार्कस हैरिस का चयन हुआ है। मध्यक्रम बल्लेबाजी के लिए स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मार्नस लैबूशेन और कैमरन ग्रीन जगह मिली है।
ऐसा होगा गेंदबाजी अटैक
ऑस्ट्रेलिया ने स्पिन विभाग में दिग्गज स्पिनर नाथन लायन, टॉड मर्फी को चयनित किया गया है तो तेज गेंदबाजी का दारोमदार मिचेल स्टार्क, स्कॉट बोलैंड, जोश हेजलवुड और कप्तान पैट कमिंस के कन्धों पर रहेगा।
https://twitter.com/cricketcomau/status/1662927270351368192?s=20
इन 2 खिलाड़ियों को स्टैंड बाय के तौर पर रखा गया
ऑस्ट्रेलिया की टीम में विकेटकीपर के विकल्प के तौर पर एलेक्स कैरी और जोश इंग्लिश का नाम 15 सदस्यीय टीम में आया है। स्टैंड बाय में ऑलराउंडर मिचेल मार्श व मैट रेनशॉ को जगह मिली है। मिचेल मार्श हाल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल 2023 खेले थे।
WTC फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम
ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम- पैट कमिंस (कप्तान), डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ, उस्मान ख्वाजा, मार्कस हैरिस, मार्नस लैबूशेन, ट्रेविस हेड, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिश, कैमरन ग्रीन, स्कॉट बोलैंड, जोश हेजलवुड, नाथन लियोन, टॉड मर्फी, मिचेल स्टार्क।
स्टैंडबाय- मिचेल मार्श, मैट रेनशॉ।
संबंधित खबरें
मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
47 mins agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
1 hr agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
1 hr agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
3 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
4 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
5 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
12 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
13 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
13 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines