WTC Final 2023: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के विजेता को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। पूर्व क्रिकेटर के मुताबिक इंग्लैंड के ओवल में खेले जाने वाले खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम के पास जीत का ज्यादा मौका है। हालांकि उन्होंने ये भी माना है कि किसी एक को चुनना काफी मुश्किल है।
डिविलियर्स के मुताबिक डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए पसंदीदा चुनना उनके लिए काफी मुश्किल है। क्योंकि भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही खेल के सबसे लंबे प्रारूप में बहुत सारे मैच नहीं खेल रहे हैं। हालांकि भारत को फायदा है क्योंकि उन्होंने अपने आखिरी मैच में द ओवल में इंग्लैंड की शक्तिशाली टीम को हराया था।
और पढ़िए – सुनील छेत्री ने लगाई हैट्रिक, भारत ने पाकिस्तान को 4-0 से रौंदा
एबी डिविलियर्स ने कही ये बात
जियो सिनेमा पर बाच करते हुए डी विलियर्स ने कहा कि ‘कहना मुश्किल है कि पसंदीदा कौन है। दोनों टीमें काफी समय से ज्यादा टेस्ट क्रिकेट नहीं खेल रही हैं, लेकिन मैं यह कह सकता हूं कि भारत ने ओवल में अपने आखिरी टेस्ट मैच में इंग्लैंड की इस बेहद मजबूत टीम के खिलाफ जीत दर्ज की थी।’
आखिरी दिन पर गेम बदलेगी भारत – डिविलियर्स
दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज को उम्मीद है कि भारत एकमात्र टेस्ट के पांचवें दिन शीर्ष पर पहुंच जाएगा। 39 वर्षीय ने कहा कि शिखर मुकाबले के बाद के चरणों में भारतीय स्पिनर महत्वपूर्ण होंगे। उन्होंने कहा कि “मुझे लगता है कि टेस्ट मैच के पांचवें दिन भारत शीर्ष पर आ जाएगा। मुझे लगता है कि यह सभी तरह से जा सकता है। यह बल्लेबाजी करने के लिए एक अच्छा विकेट है, लेकिन मुझे लगता है कि भारतीय स्पिनर टेस्ट के आखिरी स्टेज में अपना जलवा बिखेरेंगे।”
और पढ़िए – सुनील छेत्री ने तोड़ा इस दिग्गज का रिकॉर्ड, मेसी के करीब पहुंचे
विराट कोहली ने हर जगह किया है अच्छा प्रदर्शन – एबी
वहीं आरसीबी के पूर्व खिलाड़ी एबी डिविलियर्स ने अपने अच्छे दोस्त विराट कोहली की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि “मैं केवल एक और किसी का उल्लेख करने जा रहा हूं, जो हमेशा इस तरह की सभी श्रृंखलाओं से उत्साहित रहा है, विशेष रूप से यूके और ऑस्ट्रेलिया में। जहां भी उसने यात्रा की है, वह एक बात साबित करना चाहता है – यह विराट कोहली है। यह देखना बहुत अच्छा है। वह क्रिकेट के खेल का लुत्फ उठाता है और मैं उसे फिर से ब्रिटेन में अच्छा प्रदर्शन करते देखने का इंतजार नहीं कर सकता।”
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
47 mins agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
1 hr agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
2 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
2 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
3 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
4 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
4 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
4 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines