WTC 2023 Final: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंग्लैंड के ओवल में खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में कंगारुओं ने विशाल जीत दर्ज की। इसी के साथ वे आईसीसी के सभी टूर्नामेंट जीतने वाली पहली टीम बन गई। वहीं भारत अपना 10 साल का सूखा खत्म करने में नाकाम रही। हार के बाद रविचंद्रन अश्विन ने भी दुख जताया। हालांकि उन्होंने 2 साल तक बेहतरीन प्रदर्शन के लिए टीम की तारीफ भी की।
ऑस्ट्रेलिया को जीत की बधाई – अश्विन
खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम की करारी हार के बाद रविचंद्रन अश्विन ने एक ट्वीट किया है और हारने वाले साइड होने पर निराशा व्यक्त की है। रविचंद्रन अश्विन ने मैच और परफॉर्मेंस को लेकर लगातार आंकलन कर रहे एक्सपर्ट्स को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि ‘इस #WTCFinal को जीतने और टेस्ट क्रिकेट के इस चक्र को खत्म करने के लिए ऑस्ट्रेलिया को बधाई। चीजों के गलत पक्ष पर समाप्त होना निराशाजनक है, फिर भी पिछले 2 वर्षों में यहां तक आना एक महान प्रयास था।
उन्होंने आगे कहा कि ‘सभी अराजकता और आकलन के बीच, मुझे लगता है कि इस चक्र में खेलने वाले मेरे सभी साथियों और सबसे महत्वपूर्ण रूप से कोचिंग और सहायक कर्मचारियों को धन्यवाद देना बहुत महत्वपूर्ण है, जिन्होंने हमेशा हमारा समर्थन किया।’
रविचंद्रन अश्विन को प्लेइंग 11 में नहीं मिली थी जगह
बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए मैच में दुनिया के नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन को प्लेइंग 11 में जगह नहीं दी गई थी। टीम मैनेजमेंट के इस फैसले पर कई एक्सपर्ट्स और पूर्व क्रिकेटर्स ने नाराजगी जताई। उनके मुताबिक अश्विन किसी भी कंडीशन में विकेट लेने के काबिल हैं। हालांकि इसे लेकर अश्विन ने अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है।
संबंधित खबरें
जीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
6 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
7 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
40 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines