WTC 2023 Final: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंग्लैंड के ओवल में खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में कंगारुओं ने विशाल जीत दर्ज की। इसी के साथ वे आईसीसी के सभी टूर्नामेंट जीतने वाली पहली टीम बन गई। इस जीत के बाद जहां टीम को चमचमाती ट्रॉफी मिली वहीं इसके साथ ही एक मोटी इनाम राशि भी दी गई।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 की कुल प्राइज मनी 3.8 मिलियन डॉलर (करीब 31.4 करोड़ रुपये) थी, जिसे 9 टीमों के बीच बांटा गया। पिछली बार से इसमें कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। 2021 में केन विलियमसन की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड की टीम ने विजेता राशि अपने नाम की थी। वहीं इस साल ऑस्ट्रेलिया ने इसे हासिल किया।
और पढ़िए – ये तीन खिलाड़ी कहां हैं? शाहिद अफरीदी ने सलेक्टर्स पर उठाए सवाल
विजेता और उप-विजेता को मिले इतने रुपए
डब्ल्यूटीसी का गदा जीतने वाली पैट कमिंस की टीम को लगभग 13.2 करोड़ रुपए के इनाम से नवाजा गया है। कंगारू टीम ने इस बार डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स में टॉप पर रहते हुए फाइनल में प्रवेश किया था। खिताब जीतने वाली टीम के लिए आईसीसी ने 1.6 मिलियन डॉलर का इनाम रखा था।
वहीं खिताबी जंग में लगातार दूसरी बार हार का सामना करने वाली टीम इंडिया को लगभग 6.59 करोड़ रुपए का इनाम मिला है। बीसीसीआई ने उप-विजेता के लिए 0.8 मिलियन डॉलर की राशि रखी था। भारत और ऑस्ट्रेलिया के अलावा इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली अन्य टीमों की भी अच्छी-खासी कमाई हुई है।
अन्य टीमों को मिले इतने रुपए
आधिकारिक ऐलान के मुताबिक तीसरे नंबर पर रहने वाली दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम को 3.5 करोड़ रुपये, जबकि चौथे नंबर पर रहने वाली इंग्लैंड क्रिकेट टीम को 2.8 करोड़ रुपये मिले। पांचवें नंबर पर श्रीलंकाई क्रिकेट टीम है, जिसके खाते में कुल 1.6 करोड़ रुपये आए। इसके बाद न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज और बांग्लादेश को क्रम से 82-82 लाख रुपये प्राइज मनी के तौर पर दिए गए।
और पढ़िए – भारत के वेस्ट इंडीज दौरे पर फंसा पेंच, पहले टेस्ट को किया जा सकता है रीशेड्यूल, जानिए वजह
WTC 2023 Final Prize Money: किस टीम को मिले कितने रुपए?
ऑस्ट्रेलिया- 13.2 करोड़
भारत- 6.59 करोड़
साउथ अफ्रीका- 3.7 करोड़
इंग्लैंड- 2.8 करोड़
श्रीलंका- 1.64 करोड़
न्यूजीलैंड- 82 लाख
पाकिस्तान- 82 लाख
वेस्टइंडीज- 82 लाख
बांग्लादेश- 82 लाख
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
जीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
6 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
7 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
40 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines