WTC 2023 Final: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे मैच में शुभमन गिल(Shubman Gill) के विकेट को लेकर शुरू हुआ विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा है। मैच में 444 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही। हालांकि 8वें ओवर में शुभमन गिल कैमरन ग्रीन को कैच थमा बैठे। इस कैच को लंबे समय तक चेक करने के बाद थर्ड अंपायर ने सही ठहराया। जिस पर कई पूर्व क्रिकेटर्स और एक्सपर्ट्स भी हैरान दिखे। ऐसे में सवाल ये भी उठ रहा है कि मैदानी अंपायरों ने सॉफ्ट सिग्नल का उपयोग क्यों नहीं किया?
गिल के केस में क्यों नहीं किया गया सॉफ्ट सिग्नल का उपयोग?
शुभमन गिल का कैच पकड़ने के बाद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने जैसे ही अपील की। तो मैदानी अंपायर ने बिना सॉफ्ट सिग्नल दिए फैसला थर्ड अंपायर को भेज दिया। इस बीच आईसीसी ने गिल को सॉफ्ट सिग्नल नियम का फायदा नहीं मिलने के पीछे की वजह को बताते हुए कहा कि सॉफ्ट सिग्नल नियम को जून के शुरुआत से ही हटा दिया गया था। जून 2023 के बाद से ये नियम किस भी टेस्ट में लागू नहीं होगा।यही वजह रही कि मैदानी अंपायर ने सॉफ्ट सिग्नल का सहारा नहीं लिया। कुछ ही दिन पहले इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच खेले गए टेस्ट के साथ ही नए नियम लागू हो गए थे।
https://twitter.com/ICC/status/1667718341887131649
क्या था सॉफ्ट सिग्नल नियम?
आईसीसी द्वारा खत्म किए गए सॉफ्ट सिग्नल नियम के मुताबिक अगर कोई कैच संदिग्ध रहता था, तब फील्ड अंपायर अपना फैसला सुनाते थे, उसके बाद मामला थर्ड अंपायर के पास जाता था। उस दौरान अगर थर्ड अंपायर भी फैसला लेने में कंफ्यूज होते थे या फिर उन्हें कोई निर्णायक सबूत नहीं मिल पाता था तो फील्ड अंपायर का ही फैसला फाइनल माना जाता था। लेकिन अब जब सॉफ्ट सिग्नल खत्म कर दिया गया है, तो मैदानी अंपायर का फैसला भी इसी के साथ चला गया। अब इस तरह के मामले में थर्ड अंपायर का फैसला ही मान्य होगा।
संबंधित खबरें
जीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
6 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
7 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
40 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines