Two WPL 2026 Matches Will Be Played in Empty Stadium: जो क्रिकेट फैंस वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 के अगले कुछ मैचों को स्टेडियम में देखने का प्लान बना रहे हैं, उनके लिए थोड़ी निराश करने वाली खबर आई है. दरअसल इस हफ्ते डब्ल्यूपीएल मुकाबले बंद दरवाजों में, यानी बिना दर्शकों के खेले जाएंगा. ऐसा फैसला नवी मुंबई में 15 जनवरी को होने वाले नगर निगम चुनावों के कारण लिया गया है. आपको याद होगा कि कोरोना काल के दौरान क्रिकेट मुकाबले दिन फैंस की मौजूदगी में खेले गए थे.
दर्शकों के बिना खेले जाएंगे ये 2 मुकाबले
ईएसपीएन क्रिकइंफो की खबर के मुताबिक पुलिस ने बीसीसीआई को बताया है कि वो चुनाव के वक्त क्रिकेट के लिए पर्याप्त सिक्योरिटी नहीं दे पाएंगे, इसलिए 14 जनवरी को दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वारियर्ज के बीच, और 15 जनवरी को मुंबई इंडियंस और यूपी वारियर्ज के बीच होने वाले मैच डीवाई पाटिल स्टेडियम में बिना दर्शकों के खेले जाएंगे.
16 जनवरी से स्टेडियम में फिर एंट्री
डब्ल्यूपीएल ने एक बयान में कहा, ‘दर्शकों को 16 जनवरी 2026 से स्टेडियम में एंट्री की इजाजत दी जाएगी, और इसके बाद के सभी मुकाबले फैंस की मौजूदगी में खेले जाएंगे.’ 17 जनवरी को डीवाई पाटिल स्टेडियम में डबल-हेडर गेम मुंबई बनाम यूपी और दिल्ली बनाम आरसीबी होंगे. इसके बाद लीग का बाकी सीजन वडोदरा की ओर बढ़ जाएगा.
बाद में आई थी चुनाव की तारीख
डब्ल्यूपीएल का शेड्यूल पिछले साल 29 नवंबर को जारी किया गया था जबकि चुनाव की तारीख 15 दिसंबर को पब्लिक की गई थी. ये समझा जाता है कि इलेक्शन डेल का ऐलान होने के तुरंत बाद डब्ल्यूपीएल कमेटी को अपडेट कर दिया गया था. शुक्रवार को होने वाला पहला मुकाबला तकरीबन फुल कैपेसिटी के साथ हुआ, जबकि वीकेंड के डबल-हेडर मैचों ने भी अच्छी खासी भीड़ को अट्रैक्ट किया.
संबंधित खबरें
'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
1 hr agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
1 hr agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
1 hr ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
2 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
2 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
2 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
3 hrs agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
3 hrs agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
4 hrs agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines