हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

WPL 2026 में गुजरात जायंट्स को झटका, इस मैच विनर को लगी चोट, कब तक रहेंगी मैदान से बाहर?

Cricketer Anushka Sharma Injury: गुजरात जायंट्स जाएंट्स के लिए बुरी खबर ये है कि उनकी यंग स्टार परफॉर्मर अनुष्का शर्मा को दाएं हाथ में चोट लगी है, जिसके कारण वो वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 के कुछ मुकाबले नहीं खेल पाएंगी. हालांकि कोच को उम्मीद है कि अनुष्का की मैदान में जल्द वापसी हो सकती है.

विज्ञापन

Cricketer Anushka Sharma Injury: गुजरात जायंट्स की ऑलराउंडर अनुष्का शर्मा को 11 जनवरी के दिन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ डब्ल्यूपीएल 2026 मैच के दौरान फील्डिंग करते समय मामूली चोट लगी थी. इसके कारण वो ‘कुछ वक्त’ के लिए मैदान से बाहर रहेंगी. जीसी फ्रेंचाइजी ने एक बयान में कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वो ‘जल्द ही वापस आएंगी.’ अनुष्का शर्मा ने मंगलवार 13 जनवरी को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में नहीं खेला था और मुकाबले से पहले उनके दाहिने हाथ पर पट्टी बंधी हुई देखी गई थी.

‘हो रही है रिकवरी’

गुजरात जायंट्स के एक बयान में कहा गया, ‘अनुष्का टीम के मेडिकल स्टाफ की कड़ी निगरानी में हैं और उनकी हालत में सुधार हो रहा है. वो टीम के लिए एक बड़ी कमी होंगी, लेकिन उनकी सेहत और लंबे वक्त तक ठीक रहना हमारी प्रायोरिटी है.’

‘जल्द वापसी की उम्मीद’

GG के हेड कोच माइकल क्लिंगर ने मुंबई इंडियंस से हार के बाद कहा कि टीम को उम्मीद है कि अनुष्का वुमेंस प्रीमियर लीगके बड़ौदा लेग की शुरुआत तक फिर से फिट हो जाएंगी. क्लिंगर ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘हां, हम पक्का नहीं कह सकते, हम उम्मीद कर रहे हैं कि सिर्फ एक या दो मैच, और फिर वह वापस आ जाएंगी, लेकिन उन्हें अपने हाथ के लिए कुछ समय आराम की जरूरत है, और फिर हमें भरोसा है कि वो बड़ौदा लेग के दौरान वापस आ जाएंगी.’

विज्ञापन

रिस्क नहीं लेना चाहती टीम

GG का नवी मुंबई में एक और मैच है और वो बड़ौदा में अपना पहला मैच 19 जनवरी को आरसीबी के खिलाफ खेलेंगे. कोच क्लिंगर ने आगे कहा, ‘इसका आकलन किया जा रहा है, हां, तो (अनुष्का का हाथ) अभी एक तरह के कास्ट में है, बस उसे स्थिर रखने के लिए. फिलहाल, हम बस उन्हें एक हफ्ते या उसके आसपास ठीक होने का सबसे अच्छा मौका देने की कोशिश कर रहे हैं, और फिर उम्मीद है कि वो बड़ौदा के लिए ठीक हो जाएंगी.’

WPL 2026 में शानदार खेल

अनुष्का शर्मा ने 10 जनवरी 2026 को वुमेंस प्रीमियर लीग में यूपी वॉरियर्स के खिलाफ शानदार डेब्यू किया था, जिसमें उन्होंने 30 गेंदों में 44 रन बनाकर खुद को चर्चा में लाया था. उन्होंने कप्तान एश गार्डनर के साथ मैच विनिंग 103 रन की साझेदारी के दौरान कई तरह के शॉट दिखाए. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अगले मैच में उन्होंने 10 गेंदों में एक छक्का और एक चौका लगाया. इसके अलावा बाउंड्री पर जेमिमा रोड्रिग्स को छक्का मारने से रोकने के लिए एक शानदार छलांग लगाकर फील्डिंग में भी अपनी छाप छोड़ी.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola