WPL 2023: भारतीय क्रिकेट में आज से एक नई शुरुआत होने जा रही है। आज से महिला आईपीएल का शुभारंभ होगा। जहां पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। मुंबई की कप्तानी टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर के पास है, जबकि गुजरात की कप्तानी ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी करेंगी। भारतीय समयानुसार पहला मुकाबला शाम 7 बजकर 30 मिनट से शुरू होगा।
यहां देख सकते हैं WPL 2023 का लाइव मैच?
WPL 2023 में गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाला पहला मुकाबला आज आप जियो सिनेमा ऐप के जरिए बिना किसी सब्सक्रिप्शन के फ्री में देख सकते हैं, जबकि टीवी पर आप यह मुकाबला फैंस स्पोर्ट्स 18 चैनल पर देख सकते हैं।
और पढ़िए – WPL 2023: पिता मजदूर…बेटी ने उधार के जूतों से खेला क्रिकेट…अब MI की तरफ से धमाल मचाएगी 15 साल की ये खिलाड़ी
https://twitter.com/mipaltan/status/1631699255445585920?s=20
कांटे का हो सकता है पहला मुकाबला
बता दें कि मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाला पहला मुकाबला ही बेहद काटे का हो सकता हैं, क्योंकि मुंबई में कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ-साथ हैली मैथ्यूज़ और नताली सीवर जैसी धाकड़ खिलाड़ी हैं, तो वहीं गुजरात की कमान ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज बेथ मूनी के हाथ में है। गुजरात की टीम में भी स्नेह राणा, हरलीन देओल और एश्ले गार्डनर जैसी बड़ी खिलाड़ी मौजूद हैं, ऐसे में WPL का यह पहला मुकाबला बेहद कांटे का हो सकता है।
और पढ़िए – IND vs AUS: भारत को इसकी कीमत चुकानी पड़ी…तीसरे टेस्ट में हार के बाद सुनील गावस्कर ने दिया बड़ा बयान
https://twitter.com/GujaratGiants/status/1625185149922189312?s=20
भव्य होगी टूर्नामेंट की शुरुआत
वहीं वुमन प्रीमियर लीग (WPL) के उद्घाटन को भव्य बनाने में बीसीसीआई कोई कसर नहीं छोड़ने वाला है। आयोजन का आगाज धमाकेदार तरीके से प्लान किया गया है। जानकारी के अनुसार, 4 मार्च को डीवाई पाटिल स्टेडियम में होने वाले इस समारोह में बॉलीवुड सुपरस्टार कियारा आडवाणी और कृति सैनन हिस्सा लेंगी। इसी के साथ जाने-माने सिंगर एपी ढिल्लों डब्ल्यूपीएल एंथम गाएंगे। इस दौरान सभी टीमों की कप्तान भी मौजूद रहेगी।
https://twitter.com/wplt20/status/1630791797503868929?s=20
Mumbai Indians की टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), नताली साइवर, अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, यास्तिका भाटिया, हीदर ग्राहम, इसाबेल वोंग, अमनजोत कौर, धारा गूजर, सायका इशाक, हेले मैथ्यूज, क्लो ट्रायॉन, हुमैरा खाजी, प्रियंका बाला, सोनम यादव, जिंतमणि कलिता, नीलम बिष्ट।
Gujrat Giants की टीम
बेथ मूनी (कप्तान), स्नेह राणा, एश्लेग गार्डनर, सोफिया डंकले, एनाबेल सदरलैंड, हरलीन देओल, डिआंड्रा डॉटिन, सबिनेनी मेघना, जॉर्जिया वेयरहम, मानसी जोशी, दयालन हेमलता, मोनिका पटेल, तनुजा कंवर, सुषमा वर्मा, हर्ले गाला, अश्विनी कुमारी, परुणिका सिसोदिया, शबमन शकील।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
स्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
4 mins agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
37 mins agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
47 mins agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
1 hr agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
1 hr agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
2 hrs agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
3 hrs agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines