WPL 2023 live update: आज से भारतीय महिला क्रिकेट बदलने वाला है, क्योंकि आज क्रिकेट के लिए एक बड़ा दिन। इंडिया में पहली बार महिला प्रीमियर लीग (WPL) के पहले सीजन की शुरुआत आज से होने जा रही है। BCCI आज इस आयोजन की धमाकेदार शुरुआत करवाने जा रहा हैं। वहीं इस आयोजन को लेकर महिला क्रिकेटर भी उत्साहित हैं। आज पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात जाइटंस के बीच खेला जाएगा।
WPL Opening Ceremony का बदला समय
आज से शुरू होने जा रहे वीमेंस प्रीमियर लीग की ओपनिंग सेरेमनी का समय बदला गया है। पहले सेरेमनी का आयोजन शाम 5 बजकर 30 मिनट पर शुरू होना था, लेकिन अब ओपनिंग सेरेमनी के समय में बदलाव हुआ है, सेरेमनी अब शाम 6 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगी। वहीं मैच का समय भी बदल गया है। गुजरात और मुंबई के बीच होने वाला मुकाबला शाम 7 बजकर 30 मिनट की जगह रात 8 बजे से खेला जाएगा।
और पढ़िए – WPL 2023: हरमनप्रीत कौर का हाहाकार, महज इतनी गेंदों में ठोक डाला पचासा
WPL क्रिकेट का नया युग
WPL की शुरुआत के साथ ही भारतीय महिला क्रिकेट में एक नए युग का उदय भी हो जाएगा, खासकर IPL की तरह इस लीग से भारतीय महिला टीम को बहुत ज्यादा फायदा होने की उम्मीद है। वहीं इस आयोजन को लेकर क्रिकेट के दिग्गजों ने भी बधाई दी है। पहला मुकाबला शाम 7 बजकर 30 मिनट से शुरू होगा।
हरभजन सिंह ने किया ट्वीट
वहीं इस आयोजन को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी ट्वीट किया है, उन्होंने लिखा कि ‘कोई और सपने नहीं, #WomensPremierLeague एक वास्तविकता है जो आज से शुरू हो रही है। मैं बहुत खुश और रोमांचित हूं। इस ऐतिहासिक दिन के लिए प्रत्येक टीम और प्रत्येक क्रिकेटर को बधाई। धन्यवाद BCCI क्रिकेट में समानता की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए।’ बता दें कि भारतीय क्रिकेट के लिए यह एक बड़ा अवसर है।
Mumbai Indians की टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), नताली साइवर, अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, यास्तिका भाटिया, हीदर ग्राहम, इसाबेल वोंग, अमनजोत कौर, धारा गूजर, सायका इशाक, हेले मैथ्यूज, क्लो ट्रायॉन, हुमैरा खाजी, प्रियंका बाला, सोनम यादव, जिंतमणि कलिता, नीलम बिष्ट।
Gujrat Giants की टीम
बेथ मूनी (कप्तान), स्नेह राणा, एश्लेग गार्डनर, सोफिया डंकले, एनाबेल सदरलैंड, हरलीन देओल, डिआंड्रा डॉटिन, सबिनेनी मेघना, जॉर्जिया वेयरहम, मानसी जोशी, दयालन हेमलता, मोनिका पटेल, तनुजा कंवर, सुषमा वर्मा, हर्ले गाला, अश्विनी कुमारी, परुणिका सिसोदिया, शबमन शकील।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
28 mins agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
46 mins agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
1 hr agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
2 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
2 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
3 hrs agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines