ODI World Cup: भारतीय गेंदबाजों ने पूरे वर्ल्ड कप 2023 में कमाल का प्रदर्शन किया है। इस टीम ने हर मैच में विरोधी टीम के बल्लेबाजों को खूब छकाया। खासतौर से पेसर मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह ने बल्लेबाजों को खूब परेशान किया। स्पिनर कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा भी किसी से पीछे नहीं रहे। मोहम्मद सिराज ने भी इस फाइनल से पहले तक 10 मैचों में 13 विकेट अपने नाम किए। यही कारण है कि अब टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप का 48 साल पुराना एक रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
1975 से 2023 तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
भारतीय टीम अब वनडे वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली टीम बन गई है। इस मामले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ा है। कंगारू टीम ने 2003 और 2007 में इससे पहले सबसे ज्यादा विकेट लिए थे। अब फाइनल मुकाबले में तीन विकेट लेकर ही टीम इंडिया नंबर 1 बन गई है। भारतीय गेंदबाजों ने फाइनल में भी ऑस्ट्रेलिया को शुरुआती झटके दिए हैं।
यह भी पढ़ें:- IND vs AUS: विराट कोहली ने सुधारी ‘कैच’ वाली गलती, मोहम्मद शमी ने आते ही मैदान पर मचाई धूम
वनडे वर्ल्ड कप के एक एडीशन में सबसे ज्यादा विकेट
- भारत- 98 विकेट, 2023 (अभी तक)
- ऑस्ट्रेलिया- 97 विकेट, 2007
- ऑस्ट्रेलिया- 96 विकेट, 2003
- इंग्लैंड- 90 विकेट, 2019
- साउथ अफ्रीका- 88 विकेट, 2023
यह भी पढ़ें:- IND vs AUS: फाइनल में ‘विराट’ रिकॉर्ड बना गए कोहली, सचिन तेंदुलकर के एक और Record के करीब
शमी, बुमराह, सिराज, कुलदीप और जड्डू का कमाल
अगर अभी तक की बात करें तो मोहम्मद शमी 24 विकेट लेकर टॉप विकेट टेकर हैं। जबकि जसप्रीत बुमराह ने 20 और मोहम्मद सिराज ने 13 विकेट लिए हैं। वहीं स्पिन विभाग में रवींद्र जडेजा अपने नाम 16 विकेट कर चुके हैं। कुलदीप यादव ने अभी तक 15 विकेट झटके हैं। यानी 88 विकेट तो यह पांच गेंदबाज ही ले चुके। इसके अलावा पहले चार मैच खेलने वाले हार्दिक पांड्या ने भी कुछ विकेट लिए थे। विराट कोहली और रोहित शर्मा ने भी 1-1 विकेट लिया है।
संबंधित खबरें
WPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
14 mins ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
1 hr agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
9 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
10 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
11 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
11 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
12 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
12 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines