World Cup 2023: भारत में होने वाले वनडे विश्व कप 2023 में टीम इंडिया जीत की प्रबल दावेदारों में से एक है। हालांकि खिलाड़ियों की चोट कप्तान रोहित शर्मा और बीसीसीआई के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह की फिटनेस ने टीम का चिंता बढ़ा रही है। इस बीच भारत को पहला विश्व कप जिताने वाले दिग्गज क्रिकेटर रहे कपिल देव ने कप्तान रोहित शर्मा को अहम सलाह दी है।
कपिल देव ने रोहित शर्मा को दी खास सलाह
कपिल देव ने रोहित शर्मा को विश्व कप में आक्रामक कप्तानी का रवैया अपनाने की सलाह दी। कपिल देव के मुताबिक रोहित शर्मा को अटैकिंग एप्रोच अपनाना होगा। उन्होंने इसके लिए इंग्लैंड टीम का उदाहरण दिया। कपिल देव मानते हैं कि भारत को भी बैजबॉल का तरीका अपनाना चाहिए। उन्होंने रोहित शर्मा की तारीफ में भी बड़ी बात कही है।
कपिल देव ने रोहित शर्मा की तारीफ में कही ये बात
कपिल देव ने खुलासा किया है कि उन्हें बैजबॉल एप्रोच पसंद है। एशेज सीरीज में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया टीम ने इसकी झलक देखने को मिली थी। उन्होंने कहा ‘मेरे हिसाब से क्रिकेट इसी तरह से खेला जाना चाहिए। रोहित बढ़िया कप्तान हैं, लेकिन उन्हें आक्रामक होना चाहिए। आपको ये देखना होगा कि इंग्लिश जैसी टीमें इस समय किस तरह से खेल रही हैं। सिर्फ रोहित को नहीं सभी को इसके बारे में सोचना होगा। हमारी प्राथमिकता मैच जीतने की होनी चाहिए, न कि ड्रॉ कराने की।
टीम इंडिया को पहला विश्व कप जिताया था
कपिल देव टीम इंडिया के दिग्गज आलराउंडर रहे। जिन्होंने भारत को1983 में पहला विश्व कप जिताया था। कपिल देव की कप्तानी में युवा खिलाड़ियों से सजी टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबले में उस वक्त की सबसे ताकतवर टीम वेस्टइंडीज को 43 रनों से शिकस्त दी थी। कपिल देव भारत के लिए 131 टेस्ट, 225 वनडे खेले थे। उन्होंने टेस्ट में 5248 रन जबकि वनडे में 3783 रन बनाए हैं।
5 अक्टूबर से शुरु होना है वनडे विश्व कप
वनडे विश्व कप 2023 का आयोजन भारत में होना है। 5 अक्टूबर से शुरु होने वाले वनडे विश्व कप का फाइनल मुकाबला 21 नवंबर को खेला जाएगा। टीम इंडिया के पास 2011 के पास घर में विश्व कप जीतने का सुनहरा मौका होगा। वनडे विश्व कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान एशिया कप 2023 के बाद हो सकता है।
संबंधित खबरें
शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
29 mins agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
57 mins agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
1 hr agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
1 hr ago4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
1 hr ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
2 hrs agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
3 hrs agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
3 hrs ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
4 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines