हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

World Cup 2023: सेमीफाइनल से पहले टेंशन में टीम, स्टार खिलाड़ी की चोट ने बढ़ाई चिंता

World Cup 2023: सेमीफाइनल की 3 टीमें पक्की हैं, न्यूजीलैंड भी लगभग-लगभग जगह बना चुकी है। इसी बीच एक स्टार खिलाड़ी की चोट सामने आई है।

विज्ञापन
World Cup 2023 Before Semifinal Captain Temba bavuma Injury Biggest Tension For South Africa

World Cup 2023: वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए अब चार सेमीफाइनलिस्ट टीमें लगभग-लगभग तय हो चुकी हैं। भारत, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की पोजीशन पर मुहर लग चुकी है। वहीं न्यूजीलैंड का भी पहुंचना लगभग तय है। ऐसे में यह भी साफ है कि साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच ही दूसरा व तीसरा स्थान शेयर होगा, यानी 16 नवंबर को इन्हीं दोनों टीमों के बीच कोलकाता में सेमीफाइनल खेला जाएगा। अब इस मैच से पहले साउथ अफ्रीका की टेंशन बढ़ गई है।

साउथ अफ्रीका के कप्तान पर सस्पेंस

साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा के हैम्सट्रिंग में अफगानिस्तान के खिलाफ समस्या दिखी थी। उन्होंने मैच के बाद भी अपनी चोट पर जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि, उनके पैर में सूजन है और अभी देखना होगा कि आगे वो कैसा रहता है। ऐसे में इस बात पर सस्पेंस है कि बावुमा सेमीफाइनल से पहले खेलने के लिए फिट हो पाते हैं या नहीं। आपको बता दें कि टूर्नामेंट की शुरुआत में भी बावुमा ने कुछ मुकाबले मिस किए थे, जिसके बाद एडेन मारक्रम ने टीम की कप्तानी की थी।

यह भी पढ़ें:- PAK vs ENG: पाकिस्तान वर्ल्ड कप 2023 से बाहर! इंग्लैंड के खिलाफ मैच पूरा होने से पहले ही हो गया तय

विज्ञापन

कैसे लगी चोट?

अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका की टीमे ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया था। इस मैच में फील्डिंग के दौरान बावुमा हैम्सट्रिंग में खिंचाव के कारण मैदान से बाहर चले गए। वह थोड़ी देर बाद वापस जरूर आए लेकिन मैच के बाद उन्होंने खुद अपनी इस समस्या की जानकारी दी। वह फील्डिंग के दौरान भी काफी तकलीफ में नजर आ रहे थे। अभी हालांकि, बावुमा को खुद इस बात का अंदाज नहीं है कि उनकी चोट कितनी गंभीर है। देखना होगा कि बावुमा

यह भी पढ़ें:- World Cup 2023: किन 2 टीमों के बीच खेला जाएगा फाइनल मुकाबला? दो पूर्व कप्तानों की भविष्यवाणी ने मचाई हलचल

विज्ञापन

https://twitter.com/CrickologyNews/status/1723014479158682065

साउथ अफ्रीका का लीग स्टेज का सफर खत्म

साउथ अफ्रीका की बात करें तो लीग स्टेज का सफर इस टीम ने खत्म कर दिया है। इस टीम ने 9 में से 7 मैच जीते हैं और 14 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। सेमीफाइनल में तो टीम पहुंच चुकी है लेकिन अभी अगर ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश पर बड़ी जीत दर्ज की तो वो तीसरे स्थान पर भी खिसक सकती है। लेकिन इससे हालांकि, कुछ खास असर नहीं पड़ेगा। दोनों टीमों का सेमीफाइनल में एक-दूसरे से खेलना तय है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola