India Women vs South Africa Women: इन दिनों महिला वनडे विश्व कप 2025 की धूम है. 9 अक्टूबर को खेले गए मुकाबले में साउथ अफ्रीका की महिला टीम ने भारत को 3 विकेट से मात दी. एक समय भारत के हाथ में दिख रही जीत आखिरी ओवरों में फिसल गई. अफ्रीका के लिए नदिनी डी क्लर्क ने तूफानी बल्लेबाजी से मैच का रुख पलट दिया. इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने टूर्नामेंट में पहला मैच जीता, जबकि भारत 2 मैच जीतने के बाद तीसरा मुकाबला हार गई.
भारत से मिले 252 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका ने 48.5 ओवर में सात विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया. कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने 70 रन की ठोस पारी खेली, जबकि क्लोई ट्रायन ने 49 रन बना, लेकिन जीत की असली हीरो नदिनी डी क्लर्क रहीं, जिन्होंने महज 54 गेंदों पर नाबाद 84 रन ठोक दिए, जिसमें 8 चौके और 5 छक्के शामिल थे.
47वें ओवर में पलटा मैच
जब अफ्रीका टीम को 24 गेंदों पर 41 रन चाहिए थे, तब ऐसा लग रहा था कि मैच भारत के हाथ में है, लेकिन 47वें ओवर में नदिनी ने भारतीय गेंदबाज क्रांति गौड़ पर दो छक्के और एक चौका जड़कर 18 रन बनाए और यहीं से मुकाबले का रुख बदल गया. इसके बाद उन्होंने सधी हुई बल्लेबाजी से साउथ अफ्रीका को 7 गेंद शेष रहते जीत दिला दी.
नदिनी डी क्लर्क ने केवल बल्ले से नहीं, बल्कि गेंदबाजी में भी योगदान दिया. उन्होंने पहले भारत की पारी में 2 विकेट झटके थे और बाद में बल्ले से मैच फिनिशर की भूमिका निभाई. उन्हें उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया.
ऋचा घोष की शानदार पारी बेकार गई
इससे पहले भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर में 251 रन बनाए थे. विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने बेहतरीन 94 रन की पारी खेली थी. भारत की शुरुआत मंधाना (43) और प्रतीका रावल की साझेदारी से हुई, लेकिन बीच के ओवरों में विकेटों की झड़ी लग गई, एक समय टीम का स्कोर 102 पर 6 विकेट था, जिसके बाद
ऋचा ने अमनजोत कौर और फिर स्नेह राणा के साथ मिलकर भारत को संभाला. स्नेह के साथ उन्होंने 88 रन की साझेदारी कर भारत को 250 रनों तक पहुंचाया,हालांकि, वह शतक से महज छह रन दूर रह गईं.
क्लोई ट्रायन ने झटके तीन विकेट
साउथ अफ्रीका के लिए क्लोई ट्रायन सबसे सफल गेंदबाज रहीं. उन्होंने 10 ओवर में 3 विकेट लेकर भारत को शुरुआती झटके दिए. उनके साथ आयाला और नदिनी ने दो-दो विकेट चटकाए.
ये भी पढ़ें: क्रांति गौड़ ने पकड़ा जादुई कैच, असंभव को ऐसे बनाया संभव, वायरल हुआ वीडियो
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
9 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
42 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines