IND W vs PAK W, Fatima Sana: इन दिनों महिला वनडे विश्व कप 2025 की धूम है. भारत और श्रीलंका में मुकाबले खेले जा रहे हैं. आज यानी 5 अक्टूबर का दिन बेहद खास है, क्योंकि भारत और पाकिस्तान की महिला टीमें कोलंबो के मैदान पर भिड़ने जा रही हैं. इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों का यह दूसरा ही मुकाबला है. हाल में मेंस एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान के बीच तीन बार भिड़ंत हुई थी और नो हैंडशेक से लेकर ट्रॉफी देने पर बवाल मचा था. इसके ठीक बाद अब महिला विश्व कप 2025 में फिर से भारत-पाकिस्तान टीमें भिड़ने जा रही हैं. यही वजह है कि इस मुकाबले पर सबकी नजर है
पाकिस्तान की महिला टीम ने अब तक भारत के खिलाफ 11 वनडे मैच खेले हैं और हर बार हार का सामना करना पड़ा है. यह आंकड़े बताते हैं कि पाकिस्तान टीम भारत के मुकालबे कितनी कमजोर है. इसके बाद भी पाकिस्तान टीम की फातिमा सना ने जीत की हुंकार भरी है. उन्होंने हुंकार भरते हुए इस बात पर जोर दिया है कि उनकी टीम इस रिकॉर्ड से प्रभावित नहीं होगी. मतलब ये पाकिस्तान टीम टीम इंडिया को हराने का सपना देख रही है.
मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में फातिमा ने कहा ‘भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूद रिकॉर्ड केवल टूटने के लिए ही हैं. हमारा मकसद हर मैच में अच्छा क्रिकेट खेलना है. बीते रिकॉर्ड हमारी सोच को प्रभावित नहीं करेंगे, हम केवल उस दिन के गेम पर फोकस करेंगे.’
IND W vs PAK W Weather Report: रद्द हो सकता है मुकाबला, जानें कोलंबो के मौसम का हाल
भारत-पाकिस्तान मैच में दबाव पर क्या बोलीं पाकिस्तानी कैप्टन?
फातिमा ने भी माना कि भारत-पाकिस्तान का मुकाबला अधिक दबाव वाला होता है और टीम को इससे निपटना सीखना होगा. उन्होंने कहा ‘बिलकुल, यह एक दबाव वाला मैच है. हम जानते हैं कि भारत-पाकिस्तान मैच को पूरी दुनिया देखती है, लेकिन असली बात है उस दबाव को संभालना. हम अपनी रणनीति पर ध्यान देंगे और योजनाओं को अंजाम देने की कोशिश करेंगे’
खेल भावना पर क्या बोलीं सना फातिमा?
भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव और खेल भावना के सवाल पर फातिमा सना ने कहा ‘हम हर टीम के साथ अच्छे रिश्ते बनाए रखने का प्रयास करते हैं खेल भावना को हमेशा महत्व देंगे. बीते हुए पलों की यादें, जैसे बिस्माह की बेटी के साथ साझा किए गए अच्छे लम्हे, हमें हमेशा याद रहेंगे, लेकिन असली फोकस हमारा मुख्य उद्देश्य है मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ देना.’
IND vs PAK: सोनी लिव नहीं, यहां पर फ्री में देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला! इतने बजे शुरू होगा मैच
फातिमा ने स्पष्ट किया कि उनका लक्ष्य लंबे अभियान में टीम और व्यक्तिगत स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करना है. उन्होंने बताया कि ‘यह एक लंबा अभियान है, करीब 30 दिनों से भी ज्यादा का. हम जानते हैं कि समूह के रूप में और व्यक्तिगत रूप से हमें क्या हासिल करना है, और हम इसे धैर्य और शांति के साथ पूरा करेंगे.’
‘हम किसी भी टीम को हरा सकते हैं’
बांग्लादेश के खिलाफ पहले ही मैच में मिली हार के सवाल पर सना फातिमा ने कहा ‘मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि अगर पाकिस्तान अच्छा खेले तो हम में किसी भी बड़ी टीम को हराने की काबिलियत है. आप खुद को एक मैच के आधार पर नहीं आंक सकते, टीम का मनोबल ऊंचा है.
ये भी पढ़ें: IND A vs AUS A: कानपुर में 4 ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एक साथ बीमार, एक की हालत गंभीर, सामने आई ये वजह
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
27 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
47 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines