BCCI: भारत सरकार ने कुछ समय पहले संसद में Online Gaming Bill 2025 पास कर दिया। जिसके कारण ही अब Dream11 जैसे ऐप पर बैन लग सकता है। ड्रीम 11 लंबे समय से टीम इंडिया का जर्सी स्पॉन्सर था। सरकार के फैसले के कारण ये डील लगभग 1 साल पहले ही खत्म हो गई है। इसके अलावा खिलाड़ियों की भी ऑनलाइन गेमिंग ऐप से कमाई होती थी, जोकि अब बंद हो सकता है। भारत सरकार के इस फैसले के कारण बीसीसीआई को अब करोड़ों का नुकसान होने वाला है।
एशिया कप से पहले खिलाड़ियों को होगा बड़ा नुकसान
ड्रीम 11 और बीसीसीआई का रिश्ता अब खत्म हो गया है। जिसके कारण भी बोर्ड को बड़ा नुकसान हो सकता है। सिर्फ बीसीसीआई ही नहीं बल्कि खिलाड़ियों को भी बड़ा नुकसान होगा। टीम इंडिया के लगभग सभी खिलाड़ी ऑनलाइन गेमिंग ऐप का प्रमोशन कर रहे थे। ऐसे में इस बिल के आने से खिलाड़ियों को नुकसान उठाना होगा। क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार इस बिल के पास होने के कारण भारतीय खिलाड़ियों को लगभग 150 से 200 करोड़ का नुकसान उठाना पड़ सकता है। विराट कोहली को अनुमानित 10 करोड़ तो वहीं धोनी-रोहित को 6 से 7 करोड़ का नुकसान उठाना पड़ सकता है।
बीसीसीआई को भी होगा नुकसान
टीम इंडिया की जर्सी स्पॉन्सर ड्रीम 11 के अलावा भी कई ऐप बंद हो सकती है। जिसके कारण ही आईपीएल पर भी खतरा मंडरा रहा है। माय 11 सर्किल आईपीएल के सीजन का 125 करोड़ रुपए बीसीसीआई को देता है। ऐसे में ये डील भी अब खत्म हो सकती है। जिसके कारण ही बीसीसीआई को दो तरफा नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसके अलावा KKR, LSG और SRH जैसी टीमों को भी नुकसान हो सकता है। अन्य टीमों को भी नुकसान होने की उम्मीद जताई जा रही है।
ये भी पढ़ें: 4 चौके और 9 छक्के, संजू सैमसन ने बल्ले से मचाया तहलका, शुभमन गिल का कट सकता है पत्ता?
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
1 hr agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
1 hr agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
2 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
3 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
3 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
4 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
4 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
4 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines