नई दिल्ली: भारत में इस साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में शायद वेस्ट इंडीज नहीं दिख पाए। ऐसा पहली बार होगा जब वेस्ट इंडीज वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में शामिल नहीं होगी। जिम्बाब्वे में खेले जा रहे आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालिफायर में विंडीज की हालत खराब हो चुकी है। शनिवार को उसका मुकाबला स्कॉटलैंड से हो रहा है। जिसने उसे महज 181 पर ऑल आउट कर दिया है। वेस्ट इंडीज को अगर वर्ल्ड कप में जाना है तो हर हाल में इस मुकाबले को जीतना होगा।
एक हार के बाद बाहर हो जाएगी वेस्ट इंडीज
इसके साथ ही वेस्ट इंडीज को इस मुकाबले में जीत के साथ ही 5 जुलाई को ओमान और 7 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाले मुकाबले में बड़ी जीत दर्ज करनी होगी। तब जाकर उसके पास क्वालिफिकेशन की संभावनाएं बन सकती हैं। वेस्ट इंडीज का वर्ल्ड कप सफर एक हार के बाद खत्म हो जाएगा।
सुपर-6 की पॉइंट्स टेबल में वेस्ट इंडीज फिलहाल 2 मैचों में हार के बाद -0.350 की नेट रन रेट के साथ पांचवें स्थान पर काबिज है। उसे यदि आगे जाना है तो स्कॉटलैंड समेत अन्य टीमों के खिलाफ अगले तीन मुकाबलों में बड़े अंतर से जीतना होगा।
श्रीलंका-जिम्बाब्वे की दावेदारी मजबूत
शुक्रवार को श्रीलंका-नीदरलैंड के बीच हुए मुकाबले में श्रीलंका ने 21 रनों से जीत दर्ज की। इस जीत के बाद सुपर-6 की पॉइंट्स टेबल में श्रीलंका टॉप पर पहुंच चुकी है। श्रीलंका के 3 मैचों में 6 अंक और +1.832 की नेट रन रेट है। जबकि दूसरे स्थान पर जिम्बाब्वे के पास भी 3 मैचों में 6 अंक हैं। फिलहाल ये दो टीमें वर्ल्ड कप की नौवीं और दसवीं टीम बनने की प्रबल दावेदार नजर आ रही हैं क्योंकि इन्हें सिर्फ एक जीत दर्ज करनी है। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने पांच बार, भारत और वेस्टइंडीज ने दो-दो बार, जबकि पाकिस्तान, श्रीलंका और इंग्लैंड ने एक-एक बार टूर्नामेंट जीता है।
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
2 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
3 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
3 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
4 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
5 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
5 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
6 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
6 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
6 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines