WI vs IND: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया की हालत खस्ता हो गई है। टीम इंडिया में लंबे समय बाद वापसी करने वाले संजू सैमसन दूसरे वनडे में फ्लॉप रहे, उन्होंने 19 गेंद में 9 रन बनाए और यानिक कारिया का शिकार बने। तीसरे नंबर पर बैटिंग करने उतरे संजू बाहर जाती गेंद पर फंस गए और अपना विकेट गंवा दिया।
दरअसल, वेस्टइंडीज के लिए यानिक कारिया 25वां ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की पहली ही गेंद उन्होंने मिडिल स्टंप पर बॉल डाली, जो पड़कर घूमी और बल्ले से ऐज लेकर स्लिप में खड़े कप्तान शाई होप के हाथों में चली गई। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि संजू सैमसन ने गुगली समझकर उस गेंद पर बल्ला अड़ाया था, लेकिन बॉल लेग स्पिन हो गई और संजू का खेल हो गया।
आउट होने के बाद बेहद निराश दिखे संजू
आउट होने के बाद संजू सैमसन बेहद निराश दिखे। उन्हें पता ही नहीं था कि गेंद पकड़कर अंदर आएगी या बाहर जाएगी। पहले वनडे में जगह नहीं मिलने के बाद संजू को दूसरे वनडे में मौका दिया गया था, लेकिन वह पूरी तरह फ्लॉप हुए। संजू के बल्ले से एक भी बाउंड्री नहीं निकली।
ईशान किशन ने बनाए 55 रन
सलामी जोड़ी शुभमन गिल और ईशान किशन ने शानदार शुरुआत दिलाई और 90 रनों की साझेदारी की। गिल 34 रन बनाकर आउट हुए। जबकि ईशान किशन ने 55 रनों का योगदान दिया। इन दोनों के आउट होने के बाद टीम इंडिया के अगले तीन विकेट लगातार गिरे और 113 रन पर 5 विकेट हो गए हैं।
मैच का हाल
टीम इंडिया के लिए तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए संजू सैमसन 9, कप्तान हार्दिक पांड्या 7 और अक्षर पटेल 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। कुल 24.1 ओवर का खेल हो गया है। बारिश आने के बाद फिहाल खेल रुका हुआ है। टीम इंडिया 5 विकेट खोकर 113 रन बना चुकी है।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, एलिक अथानाज़े, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, कीसी कार्टी, रोमारियो शेफर्ड, यानिक कारिया, गुडाकेश मोती, अल्ज़ारी जोसेफ, जेडन सील्स
भारत (प्लेइंग इलेवन): शुबमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, उमरान मलिक, मुकेश कुमार
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
29 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
51 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines