WI vs IND 3rd ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस अमह मुकाबले में टीम इंडिया में 2 कुछ बदलाव किए गए हैं। तीसरे वनडे के लिए कप्तान हार्दिक पांड्या ने 10 साल बाद स्टार गेंदबाज जयदेव उनादकट की टीम प्लेइंग 11 में वापसी कराई है।
जयदेव उनादकट को खराब फॉर्म में चल रहे उमरान मलिक की जगह प्लेइंग 11 में एंटी मिली है। पहले दो वनडे में उमरान फ्लॉप रहे थे। उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला था। 2 मैचों में उन्होंने 6 ओवर डाले थे। वह अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे थे।
साल 2013 में खेला था आखिरी वनडे
जयदेव उनादकट ने 2013 में टीम इंडिया के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ ही आखिरी मैच खेला था। इसके बाद वनडे टीम में उनकी वापसी नहीं हो पाई थी। इस खिलाड़ी ने घरेलू क्रिकेट में बढ़िया प्रदर्शन किया और टीम इंडिया में वापसी की। उनादकट को आईपीएल 2023 से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में जगह मिली थी, लेकिन वह प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बन सके थे।
जयदेव उनादकट का क्रिकेट करियर
जयदेव उनादकट के क्रिकेट करियर पर नजर डालें तो उन्होंने भारत के लिए 7 वनडे मैचों में 8 विकेट लिए हैं। वह 10 टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं, जिनमें 14 विकेट निकाले थे। 4 टेस्ट मैचों में उनके नाम 3 विकेट दर्ज हैं। खास बात ये है कि उनादकट ने 103 फर्स्ट क्लास मैचों में 382 विकेट चटकाए हैं। वह 116 लिस्ट-ए मुकाबलों में 168 विकेट ले चुके हैं।
तीसरे वनडे के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11
इशान किशन (विकेटकीपर), शुबमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकट, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का पूरा स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शार्दुल ठाकुर, आर जडेजा, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट, उमरान मलिक, मुकेश कुमार।
संबंधित खबरें
2026 के बचे हुए महीनों में कितने मैच खेलेगा भारत? नोट करें पूरा शेड्यूल
8 mins agoAUS A के खिलाफ फेल हो गए भारत के 3 स्टार बल्लेबाज
26 mins agoऋतुराज की खुली पोल, ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दूसरे वनडे में भी रहे फ्लॉप
41 mins ago33 गेंदों पर 0 रन... ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड
48 mins agoचोट की मार झेल रही टीम इंडिया, 32 खिलाड़ी पहुंचे रिहैब सेंटर, हुए खुलासे
1 hr agoसंजू हो रहे फ्लॉप, फिर भी वैभव को नहीं मिलेगा मौका? आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान
1 hr agoHong Kong Sixes के लिए पाकिस्तान के स्क्वाड का ऐलान, भारत से भी होगा सामना
2 hrs ago'समझ नहीं आ रहा...', टीम इंडिया के गेंदबाजी अटैक की वसीम जफर ने की आलोचना
3 hrs agoIPL 2027 से पहले ऋषभ पंत को लगा झटका, सौरव गांगुली ने छीनी मनपसंद भूमिका
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में ये 5 खिलाड़ी कर सकते हैं वापसी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines