WI vs IND: वेस्टइंडीज और भार के बीच खेला जा रहा दूसरा टेस्ट विराट कोहली के क्रिकेट करियर का 500वां इंटरनेशनल मैच है। इस मुकाबले में विराट ने शुरुआत में थोड़ा संभलकर बल्लेबाजी की, लेकिन जब उन्हें पिच को भांप लिया तो बल्ले से रन भी निकले। पहले दिन का खेल स्टंप होने तक विराट 87 रन बनाकर नाबाद हैं। 500वें मुकाबले में विराट की रनों के लिए भूख देखर दिनेश कार्तिक बेहद इंप्रेस हुए हैं।
विराट ने रनों की भूख दिखाई
दिनेश कार्तिक ने ‘क्रिकबज’ पर बातचीत के दौरान विराट की तारीफ में कहा, ‘विराट कोहली अपना 500वां मैच खेल रहे हैं, लेकिन अपने पांचवें मैच की तरह खेले, उन्होंने अपनी भूख दिखाई, जहां स्ट्रोक बनाना आसान नहीं है, लेकिन उन्होंने इतनी मेहनत की और अपनी महानता को दिखाया।’
शतक के करीब हैं विराट कोहली
अपने 500वें इंटरनेशनल मैच में विराट कोहली शतक की ओर अग्रसर हैं। वह 87 रन पर नाबाद हैं। इससे पहले कोहली ने डोमिनिका में खेले गए पहले टेस्ट में भी 182 बॉल पर 76 रनों की शानदार पारी खेली थी। अगर अब विराट दूसरे टेस्ट में शतक लगाने में कामयाब हो जाते हैं तो वह टेस्ट क्रिकेट में 29 शतक पूरे कर लेंगे। वहीं कुल शतक उनके 76 हो जाएंगे।
दूसरे टेस्ट का हाल
अगर मैच की बात करें तो त्रिनिदाद में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट खोकर 288 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 87 जबकि रवींद्र जडेजा 36 रन बनाकर नाबाद हैं। पहली पारी में याजसवाल 57 जबकि कप्तान रोहित शर्मा 80 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
32 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
52 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: विराट कोहली ने पूरा किया अर्धशतक, जीत की ओर टीम इंडिया
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines