WI vs IND 1st Test: 12 जुलाई यानी कल से भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज हो रहा है। इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने टीम में पहली बार शामिल किए गए यशस्वी जायसवाल को गुरुमंत्र दिया है। उन्होंने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ‘यशस्वी जायसवाल को भारतीय टीम में शामिल किए जाने से मैं बहुत खुश हूं।’
अजिंक्य रहाणे ने के मुताबिक यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल समेत डोमेस्टिक क्रिकेट में काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया है और इसी वजह से उनके लिए उन्हें काफी खुशी हो रही है। वो काफी एक्साइटिंग टैलेंट हैं। मुंबई के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट में उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है और इसके अलावा आईपीएल में भी उन्होंने बेहतरीन खेल दिखाया है।
अजिंक्य रहाणे ने आगे कहा कि ‘सबसे अहम बात ये है कि वो रेड बॉल क्रिकेट में काफी जबरदस्त बल्लेबाजी कर रहे हैं। पिछले साल दिलीप ट्रॉफी में भी उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था और मुंबई के लिए भी उनका रिकॉर्ड शानदार है।’
खुलकर बैटिंग करना जरूरी है
युवा खिलाड़ी को गुरुमंत्र देते हुए रहाणे ने कहा कि ‘यशस्वी जायसवाल को मेरा यही मैसेज रहेगा कि वो अपनी बैटिंग को एक्सप्रेस करें और इंटरनेशनल क्रिकेट के बारे में ज्यादा ना सोचे। आपको बस मैदान में जाकर अपना गेम खेलना है और खुलकर बल्लेबाजी करनी है। ये चीज सबसे ज्यादा जरूरी है।’
भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज
आपको बता दें कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 12 जुलाई से खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट 20 जुलाई से 24 जुलाई तक खेला जाएगा।
टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया इस प्रकार है
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल , मो. सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी।
संबंधित खबरें
आज होगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला T20I मैच, ये है फ्री में देखने का तरीका
10 mins agoजेम्स एंडरसन को लगा बड़ा झटका, लंकाशायर ने नए कॉन्ट्रैक्ट से किया इनकार
7 hrs agoपहले T20 में इन 3 भिड़ंत पर रहेंगी सबकी नजरें, मैदान पर दिखेगा घमासान!
7 hrs agoप्रियांश आर्या का धमाका, 199 रनों की पारी खेल ठोकी टीम इंडिया की दावेदारी
7 hrs agoIND vs NZ: पहले टी20 मुकाबले पर बारिश का खतरा? जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल
8 hrs agoइंटरनेशनल मास्टर्स क्रिकेट वर्ल्ड कप में नहीं खेलेगी पाकिस्तान टीम
8 hrs agoवैभव की होगी प्लेइंग 11 में एंट्री? इन 5 खिलाड़ियों की हो सकती है छुट्टी
9 hrs agoहेगले ओवल में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाजों का होगा दबदबा?
9 hrs agoन्यूजीलैंड में कैसा है टीम इंडिया का T20I रिकॉर्ड? जानें किसका पलड़ा भारी
9 hrs agoIND vs NZ: रोहित शर्मा ने शुरू की न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines