MS Dhoni: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। भारतीय क्रिकेट को शिखर तक पहुंचाने में इस दिग्गज ने बड़ा योगदान दिया है। धोनी की कप्तानी में भारत ने तीन आईसीसी खिताब अपने नाम किए हैं। इस दिग्गज को लेकर टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी वसीम जाफर ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि जब धोनी नए-नए टीम में आए थे तो सिर्फ 30 लाख रुपए कमाना चाहते थे। चलिए जानते हैं आखिर क्या है यह वाक्या
वसीफ जाफर ने धोनी को लेकर किया खुलासा
स्पोर्ट्सकीड़ा से बातचीत के दौरान वसीम जाफर ने एम एस धोनी को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा ‘मैंने 2005 में अपना कमबैक किया और एम एस धोनी ने 2004 के आखिर में इंडियन टीम में अपनी जगह बनाई थी। मैं, मेरी पत्नी, दिनेश कार्तिक और उनकी पत्नी, धोनी सब पीछे की सीट पर बैठा करते थे। एम एस धोनी मेरी वाइफ से काफी बात करते थे। वो कहते थे कि उन्हें 30 लाख कमाना है ताकि वो रांची में आराम से जीवन व्यतीत कर सकें।’
भाभी मुझे 30 लाख रुपए बनाने हैं
वसीफ जाफर के अनुसार, एमएस धोनी रांची नहीं छोड़ना चाहते थे। उन्होंने कहा था कि ‘कुछ भी हो जाए मुझे रांची नहीं छोड़ुंगा। वो टीम में नए थे तो इसलिए उन्हें लगता था कि 30 लाख रुपए उनके लिए बहुत होंगे। मुझे याद है उन्होंने मेरी वाइफ से कहा कि भाभी मुझे 30 लाख रुपए बनाने हैं।’
एमएस धोनी की उपलब्धि
एम एस धोनी एकमात्र ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने आईसीसी की तीनों बड़ी ट्रॉफी जीती हैं। धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने 2007 टी-20 विश्वकप, 2011 एकदिवसीय विश्व कप और 2013 ICC चैंपियंस ट्रॉफी का खिताभ अपने नाम किया। धोनी ने तीनों फॉर्मेट में भारत के लिए 22384 रन बनाए हैं। उन्होंने वनडे में एक विकेट भी चटकाया है।
संबंधित खबरें
ईश सोढ़ी का रिकॉर्ड टूटा, मिचेल सैंटनर बने न्यूजीलैंड के नंबर-1 खिलाड़ी
13 mins agoभारत ने रचा इतिहास, एक कैलेंडर ईयर में 400 छक्के लगाने वाली बनी पहली टीम
13 mins agoदूसरे दिन न्यूजीलैंड ए की टीम ने किया धमाकेदार कमबैक
36 mins agoश्रेयस ने तूफानी फिफ्टी ठोक बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, रोहित-सूर्या को पछाड़ा
42 mins agoतिलक वर्मा को NZ A के खिलाफ तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलने का मिल सकता है मौका
1 hr agoईशान किशन ने रच डाला इतिहास, सूर्यकुमार यादव का महारिकॉर्ड तोड़ा
1 hr agoपांचवें T20I में ईशान ने ठोकी तूफानी फिफ्टी, गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां
2 hrs agoपांचवें T20I में फ्लॉप साबित हुई अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन की जोड़ी
2 hrs agoभारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के साथ 'नाइंसाफी'! प्लेइंग 11 में फिर नहीं मिला मौका
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines