WI vs IND: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई वनडे और टी20 सीरीज में टीम इंडिया का स्टार खिलाड़ी फ्लॉप रहा। इस सीरीज में स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन का बल्ला नहीं चला। उन्हें टी20 सीरीज के 4 मैचों में फ्लॉप होने के बाद भी लगातार मौका दिया गया, लेकिन वह एक भी मैच में बल्ले से कमाल नहीं दिखा पाए। ये दौरा संजू के लिए बेहद बुरा रहा।
संजू के ने वनडे में 60 जबकि टी20 सीरीज में सिर्फ 32 रन बनाए
वेस्टइंडीज दौरे पर संजू सैमसन टीम और फैंस की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सके। पहले तो संजू का बल्ला वनडे सीरीज में खामोश रहा था। उन्होंने 30 की औसत से 2 मैचों में 60 रन नाए थे। उनके बल्ले से सिर्फ 1 फिफ्टी लगाई थी। फिर टी20 में संजू फ्लॉप रहे। उन्होंने 3 मैचों में सिर्फ 10.7 की औसत से कुल 32 रन बनाए। संजू इस सीरीज में बेहद साधारण रहे और स्पिनर्स के खिलाफ उन्होंने अपना विकेट खोया।
वेस्टइंडीज दौरे पर संजू सैमसन का प्रदर्शन
- दूसरा वनडे- 9 रन
- तीसरा वनडे- 51 रन
- पहला मैच- 12 रन
- दूसरा मैच- 7 रन
- तीसरा मैच-बैटिंग नहीं आई
- चौथा मैच- बैटिंग नहीं आई
- पांचवा मैच-13 रन
संजू सैमसन की टीम से हो सकती है छुट्टी
संजू सैमसन का इतिहास रचा है कि उन्हें कभी टीम इंडिया में लगातार मौके नहीं मिले। ये खिलाड़ी कभी बाहर तो कभी अंदर रहा। हालांकि वेस्टइंडीज दौरे पर संजू ने 4 टी20 और 2 वनडे खेले। लेकिन वह अपनी छाप नहीं छोड़ पाए। केएल राहुल और श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में उनके पास खुद को साबित करने का बढ़िया मौका था, जिसका उन्होंने फायदा नहीं उठाया।
संजू फ्लॉप, किशन चमके
संजू सैमसन को आगामी एशिया कप और वनडे विश्वकप के लिए एक मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज के तौर पर देखा जा रहा था, लेकिन वेस्टइंडीज दौरे पर फ्लॉप होने के बाद अब टीम में जंसू की जगह पर खतरा मंडराने लगा है। वेस्टइंडीज दौरे पर जहां संजू फ्लॉप रहे तो वहीं ईशान किशन ने कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने एक टी20 में 9 रन बनाए थे। इससे पहले किशन ने वनडे सीरीज के 3 मैचों में 52, 55, 77 रनों की शानदार पारियां खेल एशिया कप और विश्व कप के लिए अपना दावा मजबूत कर लिया है।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
27 mins agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
28 mins agoतिलक वर्मा ने तोड़े विराट कोहली के 2 बड़े रिकॉर्ड, हासिल किया बड़ा मुकाम
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
1 hr ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
2 hrs agoविंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
2 hrs agoदूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
3 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच? देखें शेड्यूल
4 hrs ago'गेंदबाजों के करियर...', भारत की हार के बाद पिच पर भड़के गौतम गंभीर
4 hrs agoIPL: BCCI ने बुलाई फ्रेंचाइजी मालिकों की मीटिंग, 20वें सीजन पर होगा मंथन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines