Vivian Richards and Virat Kohli: क्रिकेट इतिहास के महान बल्लेबाजों की बात होती है, तो उसमें वेस्टइंडीज के दिग्गज विवियन रिचर्ड्स का नाम जरूर आता है। सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर और विराट कोहली जैसे दिग्गज भी इस खिलाड़ी के फैन हैं। हालांकि रिचर्ड्स भी इन भारतीय दिग्गजों की तारीफ करते हुए नजर आते हैं। अब एक बार फिर से रिचर्ड्स ने किंग कोहली को हैरान करने वाला बयान दिया है। जिसे सुनकर हर भारतीय का सीना चौड़ा हो जाएगा।
विवियन रिचर्ड्स ने की विराट कोहली की तारीफ
वेस्टइंडीज के दिग्गज विवियन रिचर्ड्स ने सुपरस्टार विराट कोहली की तारीफ करते हुए सोशल स्पोर्ट क्रिकेट से बातचीत में कहा, ‘मैं विराट कोहली में अपने आप को देखता हूँ। वह आगे बढ़कर लीड करते हैं, उनके अंदर एक गंभीर जुनून है। उनमें वह ऊर्जा है जो मुझे बताती है कि उन्हें कोई डर नहीं है, एक ऐसे खिलाड़ी को देखकर जो उन लोगों का सामना करता है जो बुरी बातें कहते हैं, लेकिन अंत में कंपटीशन के बाद भी सफल होना मेरे लिए शानदार माहौल है। भले ही वह शानदार प्रतिभा और स्किल से संपन्न हैं, एक चीज है जो मुझे निश्चित रूप से पता है कि वह किसी भी चीज से अधिक अपने स्किल को पूरा करने की इच्छाशक्ति रखते हैं। यही कारण है कि भारत उन्हें प्यार करता है।’
दोनों दिग्गज हैं एक-दूसरे के फैन
सिर्फ विवियन रिचर्ड्स ही नहीं विराट कोहली भी बहुत ज्यादा आदर देते हैं। कोहली रिचर्ड्स को अपना हीरो भी बता चुके हैं। टी20 विश्व कप 2024 के दौरान रिचर्ड्स भारतीय ड्रेसिंग रूम में आकर भी कोहली से मिले थे। वेस्टइंडीज दौरे पर सर विवियन रिचर्ड्स ने विराट कोहली का इंटरव्यू भी लिया था। कोहली ने हालांकि अब टेस्ट और टी20आई फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। अब वो सिर्फ वनडे फॉर्मेट ही खेलते हुए नजर आएंगे। किंग कोहली 19 अक्टूबर को दोबारा ब्लू जर्सी में नज़र आ सकते हैं।
ये भी पढ़ें: ‘ऐसा लगा हम मर गए…’ इरफान पठान ने टीम इंडिया के सबसे खराब दौर को किया याद, सांस लेना हो गया था मुश्किल
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
26 mins agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
1 hr agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
1 hr agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
2 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
2 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
3 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
4 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
5 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
5 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines