ODI World Cup 2023. भारतीय टीम जीत की पटरी पर सरपट दौड़ रही है। वर्ल्ड कप 2023 का 37वां मुकाबला भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज कोलकाता में खेला गया। इस मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया 243 रन से जीत हासिल करने में कामयाब रही। मैच के बाद कैप्टन रोहित शर्मा ने कहा, ‘परिस्थितियों के हिसाब से हमने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इंग्लैंड के खिलाफ हम थोड़े फंसे थे, लेकिन गेंदबाजों ने बेहतरीन काम किया। पिछले मुकाबले में हमने जल्द विकेट गंवा दिए थे। इसके बावजूद बड़ा स्कोर करने में कामयाब रहे। वहीं आज के मुकाबले में कोहली ने परिस्थिति को संभाला।’
उन्होंने आगे कहा, ‘जिसको जो रोल दिया जा रहा है वह बखूबी अपना काम निभा रहा है। मैच से पहले हमने विकेट की परिस्थिति को देखते हुए प्लान किया था कि शुरुआत आक्रामक अंदाज में करेंगे। उसके बाद ज्यों-ज्यों विकेट धीमा होता जायेगा, प्लान में बदलाव होता रहेगा। जडेजा अपना काम अच्छे से कर रहे हैं। बल्लेबाजी के दौरान वह बल्ले से रन बना रहे हैं। वहीं गेंदबाजी में तो उनका जवाब नहीं है।’
यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा के लिए काल बना अफ्रीकी गेंदबाज, जब आता है सामने, तब देता है गहरे जख्म
विराट कोहली का बयान:
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ‘मैन ऑफ द मैच’ चुने गए विराट कोहली ने मैच के बाद कहा, ‘यह टूर्नामेंट की सबसे मुश्किल टीम थी। बस मैं अच्छा प्रदर्शन करना चाहता था। जन्मदिन पर उम्दा पारी निकली तो यह और खास हो गई। मैच के दौरान मैं और अच्छा करना चाहता था, लेकिन जैसे ही गेंद पुरानी हुई पिच धीमी होती चली गई। जिसकी वजह से मुझे प्लान में बदलाव करना पड़ा।’
उन्होंने कहा, ‘मैं खुश हूं की मैच में मैं अपना काम कर सका। मैं रिकॉर्ड नहीं बस रन बनाना चाहता हूं और मैं खुश हूं कि मैं दोबारा से वह काम कर पा रहा हूं। सचिन की बराबरी करना बहुत बड़ी बात है। वह मेरे हीरो हैं। मुझे पता है लोग तुलना करते हैं, लेकिन उनसे तुलना की ही नहीं जा सकती है। वह मेरे हीरो थे और हमेशा रहेंगे। मुझे याद है कि जहां बैठकर मैं उन्हें टीवी पर देखा करता था, अब उस मुकाम पर पहुंचकर भावुक हूं।’
संबंधित खबरें
शुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
28 mins agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
42 mins agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
57 mins agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
1 hr agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
2 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
2 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
3 hrs agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
3 hrs agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines