India vs Afghanistan T20 Series: भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच 11 जनवरी को मोहाली में खेला जाएगा। जिसको लेकर आज टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल द्रविड़ ने फैंस को बड़ा झटका दिया। राहुल द्रविड़ ने बताया कि सीरीज के पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली नहीं खेलेंगे। विराट की टी20 इंटरनेशनल में इतने लंबे समय के बाद वापसी हुई है जिससे फैंस काफी खुश भी थे लेकिन अब विराट कोहली पहला मैच नहीं खेलेंगे। इस खबर से फैंस थोड़े मायूस दिख रहे हैं।
विराट की जगह प्लेइंग इलेवलन में कौन होगा शामिल
पहले टी20 मैच से विराट कोहली के बाहर हो जाने के बाद अब बड़ा सवाल ये है कि आखिर कप्तान रोहित शर्मा प्लेइंग इलेवन में किस खिलाड़ी को मौका देंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस लिस्ट में संजू सैमसन और जितेश शर्मा का नाम सामने आ रहा है। इस टी20 सीरीज के लिए इन दोनों खिलाड़ियों को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। जिसके बाद उम्मीद लगाई जा रही है कि प्लेइंग इलेवन में इनमे से एक ही खिलाड़ी को मौका मिल सकता है।
फैंस को करना होगा थोड़ा और इंतजार
14 महीने के बाद विराट कोहली की टी20 टीम में वापसी हुई थी। विराट कोहली आखिरी बार टी20 विश्व कप 2022 में खेलते हुए दिखाई दिए थे। जिसके बाद फैंस बेसब्री से विराट कोहली का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इंतजार कर रहे थे लेकिन अब फैंस को थोड़ा सा इंतजार और करना होगा। अब विराट कोहली टी20 सीरीज के दूसरे मैच में खेलते हुए दिखाई देंगे।
ये भी पढ़ें:- Fact Check: क्या ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को सजा देकर किया गया बाहर? जानें पूरा सच
पहले मैच में ऐसी हो सकती प्लेइंग इलेवन…
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, आवेश खान।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
4 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
5 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
6 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
6 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
7 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
8 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
8 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
8 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines