Virat Kohli-Rohit Sharma May Retire Soon: विराट कोहली और रोहित शर्मा जल्द ही पूर्व खिलाड़ी बन सकते हैं और BCCI अपना पूरा ध्यान 2027 के वर्ल्ड कप पर लगा रहा है. नई रिपोर्ट में ये बड़ा खुलासा हुआ है. दोनों ही दिग्गजों को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए चुना गया है. रोहित की जगह शुभमन कप्तानी करेंगे. कुछ समय पहले खबर सामने आई थी कि अब रोहित-विराट को उनके प्रदर्शन के आधार पर चुना जाएगा. अब एक नई रिपोर्ट ने सभी के होश उड़ा दिए हैं, जिसमें बताया गया है कि दोनों के लिए 2027 के वर्ल्ड कप स्क्वाड का हिस्सा बनना बेहद मुश्किल रहेगा.
विराट कोहली-रोहित शर्मा जल्द होंगे वनडे से रिटायर?
द टेलीग्राफ ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि विराट-रोहित के लिए आने वाली कुछ सीरीज आखिरी हो सकती है, क्योंकि सिलेक्शन कमेटी फ्यूचर पर फोकस कर रही है. उन्होंने कहा, ‘नेशनल सिलेक्शन कमेटी का रोहित शर्मा को वनडे कप्तानी से हटाना एक तरह का कड़ा मैसेज था कि परफॉर्म करो या बाहर हो जाओ. उन्हें चेतावनी दे दी गई है. चयनकर्ता 2027 के वर्ल्ड कप पर फोकस कर रहे हैं. ऐसे में दोनों दिग्गजों के लिए ऑस्ट्रेलिया में तीन वनडे के आगे देखना मुश्किल होगा. भारत के साउथ अफ्रीका में नवंबर-दिसंबर और न्यूजीलैंड के खिलाफ जनवरी में वनडे मैच हैं. ज्यादा लोगों को नहीं लगता कि 7 महीने तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रहने के बाद वो पहले जैसा परफॉर्म कर पाएंगे.’
ये भी पढ़ें:- IND vs WI: सुनील गावस्कर ने वेस्टइंडीज टीम को जमकर लगाई लताड़, गेंदबाजों को बताया नेट बॉलर
गंभीर-अगरकर का क्या है प्लान?
रिपोर्ट में ये चीज भी क्लियर हुई कि हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर का फोकस इस समय नए खिलाड़ियों को वनडे का हिस्सा बनाने पर है. रिपोर्ट में कहा, ‘इसमें कोई शक नहीं है कि अजित अगरकर और गौतम गंभीर वनडे प्रारूप में भी नए स्टार्स को लाने के बारे में सोच रहे हैं. अगर प्लेइंग 11 में जगह बनाने की बात आती है, तो पुराने रिकॉर्ड और नामी खिलाड़ी होने से फर्क नहीं पड़ेगा.’
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: भारत के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान, चैंपियन कप्तान का नाम गायब
संबंधित खबरें
सिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
3 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
4 hrs agoLIVE: विराट कोहली ने पकड़ा शानदार कैच, अंशुल कंबोज को मिला दूसरा विकेट
5 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
14 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
15 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
15 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines