ODI World Cup 2023. भारतीय टीम का वर्ल्ड कप 2023 में जलवा बरकरार है। टीम इंडिया ने गुरुवार को टूर्नामेंट का अपना चौथा मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ खेला। इस रोमांचक मुकाबले में भी भारतीय टीम जीत हासिल करने में कामयाब रही। मैच के दौरान विराट कोहली ने नाबाद शतक लगाया। वहीं युवा बल्लेबाज शुभमन गिल अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे। इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा कैप्टन रोहित शर्मा ने 48 रन का योगदान दिया।
मैच के दौरान जरूर रोहित शर्मा अर्धशतक पूरा करने में नाकामयाब रहे, लेकिन उन्होंने एक खास उपलब्धि प्राप्त की.।उन्होंने वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा को पीछे छोड़ दिया है। लारा ने अपने करियर के दौरान कुल पांच वर्ल्ड कप खेले थे। इस दौरान उनके बल्ले से 1225 रन निकले थे।
यह भी पढ़ें- IND Vs BAN: विराट कोहली और शुभमन गिल की दहाड़, टीम इंडिया को मिली वर्ल्ड कप की लगातार चौथी जीत
वहीं बांग्लादेश के खिलाफ 48 रन बनाने के बाद शर्मा के नाम अब वर्ल्ड कप में 1243 रन हो गए हैं। उन्होंने इस आंकड़े को 21 पारियों में प्राप्त किया है। वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा के नाम सात शतक और चार अर्धशतक दर्ज है। यहां उनका सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी प्रदर्शन 140 रन का है।
कोहली ने चार खिलाड़ियों को छोड़ा पीछे:
रोहित शर्मा ही नहीं विराट कोहली का भी आज मुकाबले में जलवा रहा। उन्होंने ब्लू टीम के लिए 103 रन की शतकीय पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में वेस्टइंडीज के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल (1186), मौजूदा बांग्लादेशी कप्तान शाकिब अल हसन (1201), पूर्व दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज एबी डिविलियर्स (1207), वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा (1225) और मौजूदा भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (1289) को पीछे छोड़ दिया है. कोहली के नाम वर्ल्ड कप में आज के मुकाबले के बाद 30 पारियों में 1289 रन हो गए हैं।
वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप पांच बल्लेबाज:
सचिन तेंदुलकर – 2278 रन
रिकी पोंटिंग – 1743
कुमार संगकारा – 1532
विराट कोहली – 1289
रोहित शर्मा – 1243
संबंधित खबरें
गंभीर को नहीं वैभव पर भरोसा? लक्ष्मण की कोचिंग में मिले हैं लगातार मौके
2 mins agoसूर्या फिर हुए इग्नोर, रणजी ट्रॉफी के अगले मैच के लिए मुंबई की टीम का ऐलान
1 hr agoPM मोदी ने इशारों ही इशारों में की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ
8 hrs ago'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...' वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को दी चेतावनी
8 hrs agoIND vs NZ: भारतीय टेस्ट टीम सिलेक्शन पर आए 4 अपडेट
8 hrs agoIND vs WI: लगातार चौथी टी20 हार से भड़के आकाश चोपड़ा
9 hrs agoपूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
9 hrs agoबेंगलुरु में कैसा रहा है भारत-वेस्टइंडीज का टी20I रिकॉर्ड? देखें आंकड़ें
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता
10 hrs ago5वें टी20I में वैभव को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines