Virat Kohli Post Viral: ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाला है. उन्होंने इसके द्वारा अपने फ्यूचर को लेकर बहुत बड़ा हिंट दे दिया है. कोहली के वनडे करियर पर सवाल उठ रहे थे और कई दिग्गज मान रहे थे कि कोहली शायद जल्द ही रिटायर हो जाएंगे. हालांकि, अब कोहली ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट से इशारों-इशारों में फैंस को खुशखबरी दे दी है और ये बता दिया है कि वो हार नहीं मानेंगे.
विराट कोहली की पोस्ट वायरल
कई सारे फैंस और दिग्गज मान रहे हैं कि रोहित शर्मा और विराट कोहली शायद जल्द ही संन्यास ले लेंगे. दोनों ने अब तक इसपर कोई बयान नहीं दिया था. अब कोहली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट डाली और संकेत देकर बताने का प्रयास किया है कि वो हार नहीं मानेंगे. कोहली अमूमन सोशल मीडिया पर ऐसी पोस्ट नहीं डालते हैं और अचानक से ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले उनका ये पोस्ट बड़ा हिंट है कि वो 2027 का वर्ल्ड कप खेलने के लिए पूरी तरह रेडी हैं. अभी शायद उनका रिटायरमेंट का कोई मन नहीं है. उन्होंने लिखा, ‘आप सही में तब फेल होते हैं, जब आप हार मानते हैं.’
आप नीचे विराट कोहली की पोस्ट देख सकते हैं:
ये भी पढ़ें:- ‘मोहम्मद सिराज ऑफिशियल…’, जसप्रीत बुमराह ने ऐसे लिए मियां भाई के मजे, VIDEO वायरल
विराट कोहली और टीम पहुंची ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत 19 अक्टूबर से होने वाली है. अब टीम इंडिया के प्लेयर्स ऑस्ट्रेलिया पहुंच हुए हैं. कल रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल समेत अन्य खिलाड़ी दिल्ली से ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुए थे. हाल ही में वीडियो सामने आई है, जिसमें सभी प्लेयर्स बस से उतर रहे हैं. कोहली का ऑस्ट्रेलिया में रिकॉर्ड काफी अच्छा है लेकिन वो 8 महीनों बाद टीम इंडिया की जर्सी में खेलते हुए नजर आएंगे. ऐसे में उनके प्रदर्शन पर सभी की नजर रहने वाली है. बता दें कि विराट ने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर कंगारू टीम के खिलाफ 18 वनडे पारियों में 802 रन बनाए हैं.
ये भी पढ़ें:- PAK की जीत के बाद दिग्गज ने की घटिया हरकत, उड़ाया ‘No Handshake’ विवाद का मजाक, निशाने पर टीम इंडिया!
संबंधित खबरें
ऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
22 mins agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
34 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
1 hr agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoचेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी में दोहरा शतक मारकर रचा इतिहास
2 hrs agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines