नई दिल्ली. हाल ही में इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी ने बड़ा फैसला लिया है। क्रिकेट को दोबारा ओलंपिक में शामिल किया गया है। ओलंपिक का अगला सीजन साल 2028 में लॉस एंजेलिस में खेला जाएगा। इस दौरान क्रिकेट की टीमें भी गोल्ड मेडल के लिए जमकर जद्दोजहद करेंगी। क्रिकेट प्रेमी आईओसी (IOC) के इस बड़े फैसले से काफी खुश हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि क्रिकेट को ओलंपिक 2028 में शामिल किए जाने के पीछे विराट कोहली का बड़ा हाथ है। यह हम नहीं कह रहे हैं। यह बात आईओसी के बयान से झलकती है।
इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी का कहना है कि सोशल मीडिया पर कोहली के चाहने वालों की एक लंबी लिस्ट है। यहां उन्हें 340 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। दुनियाभर में वह फॉलो किए जाने वाले तीसरे एथलीट्स हैं। वह फैन फॉलोइंग के मामले में तीन बड़े अमेरिकी सुपरस्टार्स लेबरॉन जेम्स, टॉम ब्रैडी और टाइगर वुड्स से बहुत आगे हैं।
यह भी पढ़ें- सचिन तेंदुलकर बेहतर या विराट कोहली? मिल गया जवाब, ऑस्ट्रेलियाई धुरंधर ने तर्क के साथ बताया कौन है बेस्ट
आईओसी के मेंबर निकोलो कैम्प्रियानी ने कोहली के नाम पर चर्चा करते हुए कहा, ‘मेरे हिसाब से यह मेरा दोस्त विराट कोहली है, जो 340 मिलियन फॉलोवर्स के साथ सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलोवर्स वाला एथलीट है, जो लेबरॉन जेम्स, टॉम ब्रैडी और टाइगर वुड्स के कुल फॉलोवर्स से भी अधिक है। LA 28 के लिए यह जीत जैसी परिस्थिति है।’
बता दें कोहली के फैंस आपको लगभग पूरी दुनिया में मिल जाएंगे। मौजूदा समय में वह ब्लू टीम के लिए वर्ल्ड कप में शिरकत कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक उन्होंने टीम इंडिया के लिए कुल 510 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। इस बीच उनके बल्ले से 566 पारियों में 25923 रन निकले हैं। कोहली के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 77 शतक, सात दोहरा शतक और 134 अर्धशतक दर्ज है।
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
54 mins ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
1 hr agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
1 hr agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
3 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
4 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
5 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
13 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines