नई दिल्ली: टीम इंडिया और आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव झेले हैं। सिराज के पिता ऑटो चलाते थे। ऐसे में उनके बेटे के पास न तो अच्छे जूते थे और न ही वे सुविधाएं जिनसे उनकी प्रैक्टि्स बेहतर हो सके, इसके बावजूद उन्होंने कड़ी मेहनत जारी रखी और आज सिराज अपने करियर में कई कीर्तिमान गढ़ चुके हैं। सिराज ने हाल ही खुलासा किया था कि जब उनके पास पैसे आए तो उन्होंने नया घर खरीदा। जिसे देखने विराट कोहली आए थे।
सिराज को मिलीं बधाइयां
अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें विराट कोहली समेत आरसीबी की टीम के प्लेयर सिराज के फिल्म नगर, हैदराबाद स्थित नए घर का दौरा करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह क्रिकेटर को बधाई देते दिखे। वहीं आरसीबी के खिलाड़ियों ने गले मिलकर सिराज को शुभकामनाएं दीं। इस वीडियो को देख सोशल मीडिया यूजर्स और सिराज के फैंस भी खुश हो गए हैं।
सिराज की अब तक आईपीएल से कमाई
मोहम्मद सिराज ने अपने आईपीएल करियर में अब तक 77 मैच खेले हैं और उन्होंने 30.37 के औसत के साथ 75 विकेट लिए हैं, जिसमें 4/21 के सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत आंकड़े के साथ लगभग 8.62 रन प्रति ओवर खर्च किए हैं। आईपीएल नीलामी 2023 में बैंगलोर फ्रेंचाइजी ने 7 करोड़ रुपये में सिराज को अपना बनाया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक, सिराज ने अब तक आईपीएल से लगभग 27 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसके साथ ही उन्हें बीसीसीआई की ओर से एनुअल कॉन्ट्रेक्ट के तौर पर सेलरी और विज्ञापनों से पैसे मिलते हैं।
संबंधित खबरें
रणजी में लगा विदेशी तड़का, दो मैच में अंपायरिंग करेंगे ऑस्ट्रेलियाई अंपायर
21 mins agoन्यूजीलैंड दौरे से इग्नोर होने के बाद सरफराज खान ने बल्ले से दिया जवाब
1 hr agoT20I सीरीज के लिए न्यूजीलैंड पहुंची टीम इंडिया, वैभव-भुवनेश्वर का लुक वायरल
2 hrs agoIPL 2027 से पहले DC नहीं छोड़ रहे अक्षर पटेल, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
4 hrs agoप्रज्ञान ओझा ने खत्म किया विराट-गंभीर के बीच अनबन, BCCI ने दी थी जिम्मेदारी
5 hrs agoचार साल में बदल गया भारत का स्क्वाड, पिछले दौरे के 9 खिलाड़ी टीम से बाहर
12 hrs agoप्रज्ञान ओझा को चीफ सिलेक्टर बनने पर कितनी मिलेगी सैलरी? जानें सालाना कमाई
13 hrs agoWPL Auction: 146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, 5 टीमों के पास सिर्फ 27 जगह खाली
14 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में भारत का शानदार आगाज, पहले दिन जीते 11 मेडल
14 hrs agoन्यूजीलैंड की धरती में सबसे बड़ी T20I पारी खेलने वाले 3 भारतीय बल्लेबाज
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines