UP T20 League 2023: उत्तरप्रदेश अपने राज्य का टी20 लीग शुरू कर रहा है। जिसे यूपी टी20 लीग नाम दिया गया है। 30 अगस्त से शुरू होने वाले इस टी20 टूर्नामेंट में टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी भी नजर आएंगे। लीग की टीम नोएडा सुपर किंग्स के लिए भुवनेश्वर कुमार और नितीश राणा खेलेंगे। स्क्वाड में इन दोनों का नाम शामिल है। आइए इन खिलाड़ियों के रिकॉर्ड के बारे में जानते हैं…
1. भुवनेश्वर कुमार
भुवनेश्वर कुमार टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज हैं। इन दिनों टीम से बाहर चल रही भुवी ने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में कुल 294 रन बनाए हैं। उन्होंने साल 2013 में टीम इंडिया के लिए टेस्ट डेब्यू किया था। 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था। फिर 2012 में ही वह टी20 में डेब्यू कर चुके थे। भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल के 160 मैचों में 170 शिकार किए हैं।
2. नितीश राणा
नितीश राणा युवा खिलाड़ी हैं। वह टीम इंडिया के लिए वनडे और टी20 खेल चुके हैं। नितीश ने 1 वनडे खेला, जिसमें 7 रन बनाए। जबकि 2 टी20 में वह 9 रन ही बना पाए। आईपीएल के 105 मैचों में यह खिलाड़ी 2594 रन बना चुका है। नितीश आईपीएल में केकेआर का हिस्सा हैं। 2023 में उन्होंने श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदी में कप्तानी भी की थी।
कब से कब तक चलेगा यूपी टी20 लीग
UP T20 League 2023 के शेड्यूल के अनुसार, 30 अगस्त से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 16 सितंबर को खेला जाएगा। जिसमें कुल 6 टीमें शामिल हैं। बीते दिन उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने इस लीग का शेड्यूल जारी किया था।
देखिए नोएडा सुपर किंग्स का पूरा स्क्वाड (Noida Super Kings)
नितीश राणा, भुवनेश्वर कुमार, सौरभ कुमार, समर्थ सिंह, अल्मास शौकत, प्रशांत वीर, आदित्य शर्मा, नमन तिवारी, कुणाल त्यागी, रोहित द्विवेदी, निलोपलेंदु प्रताप, तरुण पावडिया, अर्जुन भारद्वाज, किशन, शिवेन मल्होत्रा, शांतनु, ओशो मोहन, चैतन्य प्रशार, मोहम्मद जावेद, मनीष सोलंकी।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तीसरे वनडे पर बारिश का साया, हैमिल्टन में धुल सकता है मैच
2 hrs agoIPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
4 hrs agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
5 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
6 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
7 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
7 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
8 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
9 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
9 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines