TNPL 2023: इन दिनों तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2023 खेला जा रहा है, जिसमें एक से बढ़कर एक मूमेंट देखने को मिल रहे हैं। इस लीग में टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ियों से लेकर लोकल के प्लेयर हिस्सा ले रहे हैं। रविवार को मदुरै पैंथर्स और डिंडीगुल ड्रैगंस के बीच खेले गए मुकाबले में अश्विन ने एक कमाल का कैच पकड़ा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है।
अश्विन पीछे की तरफ दौड़े और अद्भुत कैच लपक लिया। जिसने भी यह कैच देखा वो हैरान रह गया। ये अश्विन टीम इंडिया के स्टार ऑफ स्पिनर नहीं बल्कि एम अश्विन थे, जिनका पूरा नाम मुरुगन अश्विन है, ये लेग स्पिनर आईपीएल 2023 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेला था। अब तमिलनाडु प्रीमियर लीग में वह दुरै पैंथर्स टीम का हिस्सा हैं और रविचंद्रन अश्विन डिंडीगुल ड्रैगंस की कप्तानी कर रहे हैं।
एम अश्विन ने ऐसे लपका अद्भुत कैच
अब कैच की बात करते हैं। दरअसल, डिंडीगल ड्रैगंस की टीम बैटिंग कर रही थी। चौा ओवर गुरजपनीत सिंह लेकर आए थे। उन्होंने गुड लेंथ बॉल डाली, जिसे बल्लेबाज S Arun ने मैदान के बाहर मारना चाहा, लेकिन बॉल हवा में गई और एम अश्विन ने कमाल का कैच लपक लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मैच का हाल
अगर मैच की बात करें तो मदुरै पैंथर्स और डिंडीगुल ड्रैगंस के बीच खेले गए मैच में मदुरै पैंथर्स ने 10 विकेट खोकर 123 रन बनाए थे, जवाब में 3 विकेट खोकर डिंडीगल ड्रैगंस ने 14.1 ओवर में ही मैच जीत लिया। बाबा इंद्रजीत ने 48 बॉल पर 78 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं Suboth Bhati ने 4 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट निकाले।
संबंधित खबरें
हैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
37 mins agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
1 hr agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
1 hr ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
2 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
3 hrs agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
4 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
12 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
13 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
13 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines