Tilak Varma Fitness Update: टीम इंडिया के बल्लेबाज तिलक वर्मा की इंजरी के कारण उनके टी-20 वर्ल्ड कप 2026 खेलने पर सस्पेंस पैदा हो गया था, लेकिन अब राहत भरी खबर आई है. इस बल्लेबाज ने खुद इंस्टाग्राम पर अपनी फिटनेस को लेकर अपडेट दिया है, जो उनके फैंस के लिए राहत की बात है.
तिलक ने खुद दिया अपडेट
तिलक ने इंस्टाग्राम पर भी अपनी रिकवरी के बारे में अपडेट शेयर किया. उन्होंने स्टोरी में लिखा, ‘आप सभी के अपार प्यार के लिए शुक्रिया. तिलक ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘मैं पहले से ही ठीक हो रहा हूं और आप सोच भी नहीं सकते, उससे पहले ही मैं मैदान पर वापस आ जाऊंगा.’
जल्द शुरू करेंगे ट्रेनिंग
ये बल्लेबाज 7 से 10 दिनों में फिजिकल ट्रेनिंग फिर से शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, उनके बचपन के कोच सलाम बयाश ने इसकी पुष्टि की है. बयान ने टीओआई को कहा, ‘ये एक मामूली चोट है. इसमें कुछ भी गंभीर नहीं है और वो टी20 वर्ल्ड कप मिस नहीं करेंगे.’
क्या परेशानी हुई थी?
तिलक का बुधवार 7 जनवरी को राजकोट में टेस्टिकुलर टॉर्शन का ऑपरेशन हुआ. 23 साल के खिलाड़ी को राजकोट में पेट में तेज दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया था, जहां वो मौजूदा विजय हजारे ट्रॉफी के लिए हैदराबाद टीम के साथ थे. कोच ने कहा, ‘वो 7 से 10 दिनों में अपनी ट्रेनिंग फिर से शुरू करेंगे,’ .
अस्पताल से छुट्टी
बीसीसीआई ने गुरुवार शाम को कंफर्म किया था कि ये बल्लेबाज न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले तीन मैच नहीं खेल पाएंगे. बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, ‘तिलक वर्मा को गुरुवार सुबह अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और वह शुक्रवार को हैदराबाद वापस जाएंगे. वो फिलहाल स्टेबल हैं और उनकी हालत में सुधार हो रहा है.’
न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने पर होगा फैसला
बयान में कहा गया, ‘तिलक फिजिकल ट्रेनिंग फिर से शुरू करेंगे और धीरे-धीरे स्किल-बेस्ड एक्टिविटीज में लौटेंगे, जब उनके लक्षण पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे और घाव भरने की प्रक्रिया संतोषजनक होगी.वो न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले तीन टी20 मैचों से बाहर हैं. बाकी 2 मैचों के लिए उनकी अवेलेबिलिटी का असेसमेंट ट्रेनिंग और स्किल फेज में उनके प्रोग्रेस के आधार पर किया जाएगा.’
बेहतरीन फॉर्म में तिलक
तिलक पिछले 6 महीनों से भारत की T20I टीम का रेगुलर हिस्सा रहे हैं, और उन्होंने हाल के तीनों असाइनमेंट में हिस्सा लिया है: सितंबर में एशिया कप, अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू T20आई और दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका का दौरा. पिछले साल 18 पारियों में उन्होंने 47.25 की औसत और 129.15 के स्ट्राइक रेट से 567 रन बनाए.
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
6 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
6 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
7 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
7 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
8 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
8 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
8 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
8 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines