ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 का रोमांच अपने चरम पर है। टूर्नामेंट के बीच आईसीसी की टेक्निकल टीम से एक बड़ी गलती हो गई है। दरअसल, वर्ल्ड कप में गेंदबाजों के सर्वश्रेष्ठ इकोनॉमी रेट को दिखाने के लिए जो ग्राफिक का इस्तेमाल किया गया, उसमें बहुत बड़ी चूक नजर आई। इस लिस्ट में बांग्लादेश के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम को टॉप पर दिखाया गया। मजेदार बात यह है कि रहीम ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अबतक कभी गेंदबाजी की ही नहीं है।
वर्ल्ड कप 2023 में टेक्निकल टीम ने गलती से ग्राफिक के माध्यम से रहीम को बेस्ट इकोनॉमी रेट का गेंदबाज दिखा दिया। उसके बाद टॉप फाइव में क्रमशः एंजेलो मैथ्यूज, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह का नाम शामिल रहा। टेक्निकल टीम के इस बड़ी भूल के बाद तो मानो फैंस को मजाक उड़ाने का तोहफा ही मिल गया हो। क्रिकेट प्रेमी लगातार सोशल मीडिया पर इस बड़ी गलती के मजे ले रहे हैं।
यह भी पढ़ें- जिन 2 खिलाड़ियों ने इंग्लैंड को 2019 में बनाया चैंपियन, वहीं 2023 वर्ल्ड कप में बने टीम के विलेन
वर्ल्ड कप 2023 में कौन का रहा है सर्वश्रेष्ठ इकोनॉमी रेट से गेंदबाजी:
अब बात करें वर्ल्ड कप 2023 में खबर लिखे जाने तक कौन सा गेंदबाज सबसे किफायती है तो इस लिस्ट में सबसे पहला नाम श्रीलंकाई ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज का आता है। उन्होंने जारी टूर्नामेंट में दो* मैच खेलते हुए 2.80 की इकोनॉमी से रन खर्च किए हैं। उनके बाद टॉप फाइव के चार स्थानों पर भारतीय खिलाड़ियों का कब्जा है। इसमें रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह और विराट कोहली का नाम शामिल है।
रविचंद्रन अश्विन ने जारी टूर्नामेंट में 3.40 की इकोनॉमी से रन खर्च किए हैं। वहीं जडेजा का 3.75, बुमराह का 3.91 और कोहली का 4.00 का इकोनॉमी रेट है। कोहली ने पांड्या के चोटिल होने के बाद उनके बचे शेष गेंदों के लिए गेंदबाजी की थी।
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
17 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
50 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines