IND-U19 vs USA-U19: टीम इंडिया ने अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है. आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारतीय टीम ने एकतरफा मुकाबले में अमेरिका को 6 विकेट से मात दी. बारिश से प्रभावित मुकाबले में टीम इंडिया को 96 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे टीम ने 17.2 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया. भारतीय टीम की ओर से अभिज्ञान कुंडू ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 41 गेंदों में 42 रनों की नाबाद पारी खेली. वहीं, कप्तान आयुष ने 19 रनों का योगदान दिया.
टीम इंडिया ने दर्ज की धमाकेदार जीत
अमेरिका से मिले 108 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. वैभव सूर्यवंशी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह महज 2 रन बनाकर चलते बने. वैभव के आउट होते ही तेज बारिश शुरू हो गई. इसके बाद दोबारा जब खेल शुरू हुआ, तो टीम इंडिया ने वेदांत त्रिवेदी का भी विकेट गंवा दिया. बिजली कड़कड़ने के चलते एक बार फिर मैच को रोकना पड़ा.
डकवर्थ लुईस नियम के तहत भारत को 96 रनों का रिवाइज टारगेट दिया गया. विहान मल्होत्रा 17 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुए. हालांकि, इसके बाद अभिज्ञान कुंडू और कनिष्क चौहान ने टीम को कोई और झटका नहीं लगने दिया. अभिज्ञान 42 रन बनाकर नाबाद रहे, तो कनिष्क 10 रन बनाकर नॉटआउट रहे.
ये भी पढ़ें: U19 World Cup 2026: पहले मैच में फ्लॉप होकर भी इतिहास रच गए Vaibhav Suryavanshi, नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि
हेनिल ने बरपाया कहर
हालांकि, भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन अमेरिका के खिलाफ दमदार रहा. हेनिल पटेल ने अपनी आग उगलती हुई गेंदों से कहर बरपाते हुए 7 ओवर के स्पेल में महज 16 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए. इंडियन बॉलर्स के आगे अमेरिका के बैटर्स ने आसानी से घुटने टेक दिए. टीम के तीन बल्लेबाज खाता तक नहीं खोल सके, जबकि कुल मिलाकर सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं पार कर सके. अमेरिका की ओर से नीतीश सुदिनी ने सर्वाधिक 36 रन बनाए, जबकि अदनीत ने 18 रनों का योगदान दिया.
संबंधित खबरें
IND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
18 mins agoIND vs WI: ICC ने रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड को लगाई फटकार
19 mins agoतुषार देशपांडे ने रणजी ट्रॉफी में हैट्रिक लेकर मुंबई की कराई बल्ले-बल्ले
38 mins ago'आप मेरी फिटनेस देख सकते हैं…' मोहम्मद शमी ने आलोचकों को दिया करारा जवाब
51 mins agoIND vs WI: चौथे टी-20 मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है टीम इंडिया
1 hr agoहैदराबाद में बारिश बिगाड़ेगी खेल या पूरा होगा मुकाबला? जानें मौसम का हाल
1 hr agoविराट का वीडियो देखकर बनाए 194 रन, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने खोला बड़ा राज
1 hr agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा एमएस धोनी का महारिकॉर्ड, T20 कप्तानी में बने नंबर-1
2 hrs agoअभिषेक बनेंगे T20I के नए 'सिक्सर किंग', खतरे में पड़ा सूर्या का रिकॉर्ड
2 hrs agoप्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines