Virat Kohli: भारतीय टीम के सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली लंबे समय से मैदान पर नहीं नजर आए हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनका जलवा देखने को मिलता है. कोहली टी20आई और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और अब सिर्फ वनडे में ही खेलते हुए नजर आएंगे. हालांकि इन सभी बातों के बाद भी किंग कोहली का क्रेज फैंस के बीच कम नहीं हुआ है. जिसके कारण ही विराट कोहली सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट से ही करोड़ों की कमाई कर लेते हैं.
विराट कोहली हैं सोशल मीडिया के किंग
वेल्थ की एक रिपोर्ट के अनुसार विराट कोहली इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करने के लिए 1.4 मिलियन अमेरिकी डॉलर लेते हैं. भारतीय रुपये में जिसकी कीमत लगभग 12.5 करोड़ रुपये की है. हालांकि हर ऐसा पोस्ट के लिए नहीं होता है. कोहली अगर अपने इंस्टाग्राम पर किसी ब्रांड को पोस्ट करते हैं, तो वो 12.5 करोड़ रुपये लेते हैं. इस लिस्ट में पहले नंबर पर दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं. क्रिस्टियानो रोनाल्डो को एक पोस्ट करने का 3.2 मिलियन अमेरिकी डॉलर मिलता है. वहीं दूसरे नंबर पर मौजूद लियोनेल मेसी को 2.6 मिलियन अमेरिकी डॉलर मिलते हैं. किंग कोहली इस लिस्ट में नंबर 14 पर नजर आते हैं. टॉप 10 में यह 3 एथलीट नजर आते हैं.
ये भी पढ़ें: ‘मैं 2026 वर्ल्ड कप खेलूंगा…’, टीम इंडिया में अब तक डेब्यू नहीं, फिर भी प्रीति जिंटा के चहेते ने ठोका बड़ा दावा
जल्द मैदान पर वापसी करने वाले हैं किंग कोहली
आईपीएल 2025 के फाइनल के बाद विराट कोहली मैदान पर नहीं नजर आए हैं. वहीं इंटरनेशनल क्रिकेट में आखिरी बार उन्होंने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल खेला था. अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 19 अक्टूबर से शुरू हो रही वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में कोहली खेलते हुए नजर आएंगे. भारतीय क्रिकेट टीम अभी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी कर रही है. ऐसे में अगर कोहली उस टूर्नामेंट में खेलना चाहते हैं, तो उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में बल्ले से तहलका मचाना होगा. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किंग कोहली का रिकॉर्ड भी अच्छा रहा है.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: कुलदीप यादव ने पंजा खोलते ही रचा इतिहास, बने इस मामले में वर्ल्ड नंबर 1
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
13 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines