Rishabh Pant: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के दौरान चौथे टेस्ट मैच में चोटिल हो गए थे. जिसके कारण ही वो लंबे समय से क्रिकेट के मैदान से दूर हैं. पंत टीम इंडिया में कमबैक करने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत कर रहे हैं. सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में बहुत ज्यादा मेहनत करने के बाद अब पंत अब दोबारा मैदान पर कमबैक कर चुके हैं. मैदान पर वापसी के बाद ऋषभ ने बीसीसीआई के साथ बातचीत करके बताया कि कैसे वो दोबारा पूरी से सुपरफिट हुए हैं.
ऋषभ पंत ने बताया कैसे हुए दोबारा फिट
पिछले कुछ सालों में ऋषभ पंत बहुत ज्यादा इंजरी से जूझ रहे हैं. जिसके कारण ही उनके कमबैक पर सभी की नजरें टिकी हुई होती है. पंत हालांकि हर बार धमाकेदार अंदाज में ही मैदान पर वापसी करते हैं. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से भी कुछ ऐसी ही उम्मीद है. फिट होने के बाद बीसीसीआई से बातचीत के दौरान ऋषभ पंत ने कहा, ‘मझे लगता है कि शुरुआत से ही ये मेरे लिए काफी चैलेंजिंग था. इंग्लैंड में मेरे पैर में फ्रैक्चर होना और उसके बाद पूरे प्रोसेस से होकर गुजरना एक बड़ी चुनौती थी. पहला पार्ट इस प्रोसेस का हीलिंग था. पहले 6 हफ्तों तक आपको पहले अपने फ्रैक्चर को हील करना था और इसके बाद सीओई आना था. ये ही प्लान था और यही मैंने भी यही किया.’
ये भी पढ़ें: Shreyas Iyer Injury: श्रेयस अय्यर की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI ने फैंस को दी खुशखबरी
वापसी के बाद पहली पारी में फेल हुए पंत
मैदान पर ऋषभ पंत इंडिया ए के लिए कमबैक कर रहे हैं. जहां पर पहली पारी में बल्ले के साथ वो सिर्फ 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके अलावा उन्होंने खबर लिखे जाने तक विकेट के पीछे से पंत ने 3 शिकार भी किए हैं. इस मुकाबले में कप्तानी भी पंत कर रहे हैं. बता दें कि दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ दूसरा मुकाबला भी पंत की कप्तानी में ही खेला जाएगा. 14 नवंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली 2 मैचों की सीरीज से पहले पंत फॉर्म में वापसी करना चाहेंगे. जिससे वो इंटरनेशनल लेवल पर पहली पारी से धमाल मचा सके.
ये भी पढ़ें: PAK vs SA: फेल होकर भी बाबर आजम ने रच दिया इतिहास, विराट-रोहित को भी छोड़ दिया पीछे
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
5 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
6 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
6 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
7 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
7 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
8 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines