Team India Reached Mahakaleshwar Temple: वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 में टीम इंडिया की शुरुआत काफी अच्छी रही. उन्होंने लगातार दो मैच जीतकर अच्छा मोमेंटम हासिल कर लिया. हालांकि, हरमनप्रीत एंड कंपनी के लिए पिछले कुछ मुकाबले भूलने लायक रहे हैं. उन्हें लगातार दो हार मिली है और अब भारतीय टीम के लिए अगले कुछ मैच जीतने काफी जरुरी हो जाएंगे. अभी टीम मुश्किल में है और इसके पहले वो महादेव का आशीर्वाद लेने महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे हैं. इसी का अब एक वीडियो सामने आ रहा है.
टीम इंडिया पहुंची महाकालेश्वर मंदिर
भारतीय महिला टीम का वर्ल्ड कप में अगला मैच इंग्लैंड के खिलाफ 19 अक्टूबर 2025 को होने वाला है. ये मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा. इंदौर से महाकालेश्वर मंदिर का सफर लगभग एक-डेढ़ घंटे का है. अभी इंग्लैंड के खिलाफ मैच में समय है और ऐसे में टीम इंडिया की प्लेयर्स ने महाकालेश्वर मंदिर जाने का फैसला किया. सभी खिलाड़ी बाबा महादेव का आशीर्वाद लेने पहुंची. इसी का अब एक वीडियो सामने आ रहा है, जहां खिलाड़ियों ने आरती में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.
आप नीचे पूरी वीडियो देख सकते हैं:
ये भी पढ़ें:- WTC Points Table: वेस्टइंडीज को 2-0 से खदेड़ने के बाद टीम इंडिया को जबरदस्त फायदा, नंबर 1 पर कौन?
टीम इंडिया की बदलेगी किस्मत!
30 सितंबर को भारत और श्रीलंका के बीच वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 का पहला मैच हुआ था. इस मुकाबले में बारिश का साया रहा और टीम इंडिया ने 59 रन से जीत दर्ज कर ली. 5 अक्टूबर को टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 88 रन से हरा दिया. लग रहा था कि भारतीय टीम को हराना आसान नहीं होगा. हालांकि, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हरमनप्रीत एंड कंपनी को हार का सामना करना पड़ा है.
अब टीम इंडिया के तीन मैच बचे हुए हैं और उनका लक्ष्य टॉप 4 में रहना होगा, ताकि वो सेमीफाइनल में जगह बना पाए. भारत के तीन मैच बचे हुए हैं और उन्हें सभी जीतने होंगे. महादेव का आशीर्वाद मिलने के बाद जरूर टीम इंडिया की किस्मत बदल सकती है. नीचे अगले तीन मैचों का शेड्यूल है:
| तारीख | दिन | मैच | स्टेडियम |
| 19 अक्टूबर | रविवार | भारत vs इंग्लैंड | होल्कर क्रिकेट स्टेडियम, इंदौर |
| 23 अक्टूबर | गुरुवार | भारत vs न्यूजीलैंड | डी.वाई. पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी, नवी मुंबई |
| 26 अक्टूबर | रविवार | भारत vs बांग्लादेश | डी.वाई. पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी, नवी मुंबई |
ये भी पढ़ें:- ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले हार्दिक पांड्या की चोट पर आया नया अपडेट, कब होगा कमबैक?
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
1 hr agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
2 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
3 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
3 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
4 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
5 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
5 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
5 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines