Team India Playing 11: पर्थ के बाद एडिलेड में भी टीम इंडिया को हार का मुंह देखना पड़ा. लगातार दो मैचों में मिली हार के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज भी गंवा दी है. अब सिडनी में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में सम्मान की लड़ाई लड़ने के लिए खेलेगी.
शुभमन गिल अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को इस फॉर्मेट में पहली जीत दिलाने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे. रोहित शर्मा दूसरे वनडे में अच्छी लय में दिखाई दिए थे, लेकिन टीम को कोहली से भी विराट पारी की उम्मीद होगी. दूसरी ओर, कंगारू टीम सीरीज को 3-0 से अपने नाम करना चाहेगी. ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों का प्रदर्शन खासतौर पर इस सीरीज में बेमिसाल रहा है.
कुलदीप को मिलेगा मौका?
लगातार दो मैचों में प्लेइंग 11 से बाहर बैठने के बाद कुलदीप यादव को तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में कप्तान शुभमन गिल अंतिम ग्यारह में मौका दे सकते हैं. कुलदीप की हालिया फॉर्म कमाल की रही है. एशिया कप 2025 में रंग जमाने के साथ-साथ वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उनका प्रदर्शन जोरदार रहा था. कुलदीप सिडनी में भारतीय टीम के लिए सबसे बड़े मैच विनर भी साबित हो सकते हैं. कुलदीप की अगर प्लेइंग 11 में एंट्री होती है, तो वॉशिंगटन सुंद को बाहर बैठना पड़ सकता है.
ये भी पढ़ें:-IND vs AUS: सिडनी में क्यों संन्यास ले सकते हैं विराट कोहली? ये 5 कारण उड़ा देंगे होश!
प्रसिद्ध कृष्णा की होगी एंट्री?
पहले दो वनडे मैचों में हर्षित राणा का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में हर्षित ने 2 विकेट चटकाए थे, लेकिन वह काफी महंगे साबित हुए थे. ऐसे में हर्षित की जगह पर टीम मैनेजमेंट लास्ट वनडे में प्रसिद्ध कृष्णा पर दांव खेल सकती है. कृष्णा अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज का साथ देते हुए दिखाई दे सकते हैं. सिराज का प्रदर्शन भी दूसरे वनडे में कुछ खास नहीं रहा था और उन्होंने सिर्फ एक विकेट अपने नाम किया था. हालांकि, अर्शदीप अच्छी लय में दिखाई दिए थे और उन्होंने 2 अहम विकेट चटकाए थे.
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
5 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
6 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
6 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
7 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
7 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
8 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
8 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
9 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines