IND vs ENG: भारतीय महिला टीम ने हाल में ही इंग्लैंड को उनके घर में टी20 और वनडे सीरीज हराकर इतिहास रचा था। सीरीज खत्म होने के बाद टीम इंडिया की स्टार खिलाड़ी वेदा कृष्णमूर्ति ने क्रिकेट से संन्यास का फैसला कर लिया है। वेदा ने टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी मुकाबला साल 2020 में खेला था। पिछले 5 सालों से वो टीम से बाहर चल रही थी। जिसके कारण ही अब उन्होंने आखिरकार बतौर प्लेयर क्रिकेट को अलविदा कहने का कठिन फैसला लिया है।
लंबे समय के बाद वेदा कृष्णमूर्ति ने लिया फैसला
सोशल मीडिया पर पोस्ट करके वेदा कृष्णमूर्ति ने संन्यास का ऐलान किया। उन्होंने अपने पोस्ट में सभी को धन्यवाद कहते हुए लिखा, ‘मेरी कहानी कडूर से शुरू हुई। मैंने बल्ला उठाया, ये नहीं पता था कि ये सफर मुझे कहां ले जाएगा, लेकिन इतना जरूर जानती थी कि मुझे ये खेल बेहद पसंद है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह रास्ता मुझे तंग गलियों से निकलकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियमों तक ले जाएगा। भारत की जर्सी पहनना मेरे लिए गर्व की बात रही है। क्रिकेट ने मुझे सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक पहचान दी। ये सिखाया कि कैसे लड़ना है, कैसे गिरना है और फिर दोबारा खड़े होना है।’
वेदा कृष्णमूर्ति ने बीसीसीआई का आभार जताते हुए आगे लिखा, ‘आज, पूरे दिल के साथ मैं इस अध्याय को अलविदा कह रही हूं। मेरे माता-पिता और भाई-बहनों का, खासकर मेरी बहन का धन्यवाद। मेरी पहली टीम बनने और हमेशा मेरा सहारा बनने के लिए। साल 2017 वो साल था जब हमने वो वर्ल्ड कप खेला, जिसने भारत में महिला क्रिकेट की तस्वीर ही बदल दी। मैं इस बात पर हमेशा गर्व करूंगी।’
कुछ ऐसा रहा है वेदा का इंटरनेशनल करियर
साल 2011 में वेदा ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। जिसके बाद उन्होंने 47 वनडे मैचों में 26.39 की औसत से 818 रन बनाए। इस दौरान वेदा ने 8 अर्धशतक भी जड़े। 76 टी20I मैचों में वेदा कृष्णमूर्ति ने 875 रन बनाए हैं। वेदा का करियर बतौर खिलाड़ी बहुत लंबा नहीं रहा। प्रदर्शन खराब होने के कारण वो टीम से बाहर हुई थी। जिसके बाद से ही वापसी का प्रयास कर रही थी। वेदा लंबे समय से कमेंट्री पैनल में नजर आ रही थी। जिसके कारण सभी को पहले से ही उनके संन्यास की उम्मीद थी।
ये भी पढ़ें: बांग्लादेश से हारने के बाद पाकिस्तान टीम में बड़ा फेरबदल, बाबर-रिजवान की वापसी, शाहीन अफरीदी को भी मिली जगह
संबंधित खबरें
VIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
27 mins agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
52 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
52 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
1 hr agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
4 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines